Insurance Mis-selling: बीमा के नाम पर बेचा जा रहा है धोखा!
बीमा के नाम पर बेचा जा रहा है धोखा! ये वाक्य आज के बीमा बाजार की कड़वी सच्चाई को दर्शाता है. आम लोग बीमा को अक्सर बचत या निवेश का जरिया समझ बैठते हैं, जबकि हकीकत ये है कि बीमा का मूल उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ सुरक्षा देना है. मौजूदा समय में बीमा कंपनियों और एजेंट्स द्वारा ऐसी पॉलिसियां बेची जा रही हैं, जो न तो पूरी तरह सुरक्षा देती हैं और न ही निवेश के रूप में लाभकारी होती हैं.
इस तरह की मिससेलिंग यानी “गलत तरीके से बीमा बेचना” आम बात हो गई है. लोग एजेंट्स के झूठे वादों, अधूरी जानकारी और गलत आश्वासनों के जाल में फंस जाते हैं और बाद में जब उन्हें नुकसान होता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. Money9 के खास शो ‘बीमा से बनेगी बात’ में बताया गया है कि कैसे बीमा बेचने वालों के झूठ को पहचाना जाए, कौनसे संकेतों से सतर्क होना चाहिए और बीमा लेते समय किन बातों पर खास ध्यान देना जरूरी है.
More Videos
LIC Policy Holders के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹59,725 करोड़ का रिकॉर्ड बोनस, क्या आपकी पॉलिसी पर मिलेगा?
Home Insurance: आग-बाढ़ या एक हादसा और सालों की मेहनत बर्बाद! क्या आपके घर के पास है यह सुरक्षा कवच?
सिर्फ घर खरीदना काफी नहीं, उसे सुरक्षित करना भी जरूरी है; जानें क्यों चाहिए होम इंश्योरेंस
