क्या GMP देख IPO में लगा रहे हैं पैसा? FY26 में कंपनियां मालामाल, पर निवेशक घाटे में, 65% शेयर इश्यू प्राइस से नीचे
रिकॉर्ड IPO बूम के बावजूद निवेशकों को बड़ा झटका लगा है. ज्यादातर कंपनियों के शेयर इश्यू प्राइस से नीचे फिसल गए हैं. GMP के भरोसे किए गए निवेश अब नुकसान में बदलते दिख रहे हैं. क्या IPO मार्केट में रिटेल निवेशकों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है?
IPO losses data: आईपीओ बाजार FY26 में रिकॉर्ड कलेक्शन के बावजूद निवेशकों को उम्मीद के मुताबिक रिटर्न नहीं दे पाया है. जहां एक तरफ 108 कंपनियों ने करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाकर नया रिकॉर्ड बनाया, वहीं दूसरी तरफ इन कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. कई निवेशक, जिन्होंने लिस्टिंग गेन से मुनाफा कमाने की उम्मीद के साथ पैसा लगाया था, अब नुकसान में बैठे हैं.
71 कंपनियों के शेयर इश्यू प्राइस से नीचे हैं
Prime Database के अनुसार, 108 में से 71 कंपनियों के शेयर अपने इश्यू प्राइस से नीचे कारोबार कर रहे हैं. यानी इस वर्ष अब तक लिस्ट हुए करीब 65% आईपीओ से निवेशकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है. हालांकि, ये सभी कंपनियां लिस्टिंग दिन से ही घाटे में नहीं हैं. 71 में से 38 कंपनियों ने लिस्टिंग के दिन मुनाफा दिया था, लेकिन बाद में इनमें गिरावट आ गई. जिन निवेशकों ने लिस्टिंग के साथ ही प्रॉफिट बुकिंग कर ली उनके फंड सुरक्षित रहे और जिन्होंने अपने निवेश को बरकरार रखें उनके हाथ में फिलहाल घाटा है.
GMP का जाल मे फंसे निवेशक
हाल में देखा गया कि रिटेल निवेशकों ने आईपीओ बाजार की ओर अपना रुख तेज किया था और ज्यादातर आईपीओ में फुल सब्सक्रिप्शन और कई गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन देखने को मिले. मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि इसी तेजी को देखते हुए कंपनियों ने आईपीओ का वैल्यूएशन ऊंचा रखा.
यह भी पढ़ें: Stocks to focus on 27 March: Infosys, LIC, IREDA, Ola Electric…आज इन स्टॉक्स पर रखें फोकस
विश्लेषकों के अनुसार, कई आईपीओ की कीमतें भविष्य के ज्यादा आशावादी अनुमान पर तय की गई थीं. वहीं, रिटेल निवेशकों ने ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP के आधार पर निवेश किया और फंडामेंटल्स को नजरअंदाज कर दिया. यह ट्रेंड साफ दिखाता है कि सिर्फ GMP के भरोसे निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है. निवेशकों को आईपीओ में पैसा लगाने से पहले कंपनी की असली स्थिति और वैल्यूएशन को समझना जरूरी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IPO: 11 कंपनियां जुटाएंगी 7,055 करोड़ रुपये, 7 से 15 सितंबर तक खुलेंगे IPO
अगले हफ्ते IPO की धूम! 11 इश्यू से जुटेंगे ₹7055 करोड़, बुधवार को एक साथ खुलेंगे 6
Jio IPO में सिर्फ टेलीकॉम की कहानी नहीं! टेक्नोलॉजी के दम पर बड़ी वैल्यूएशन की तैयारी, उठ रहे ये सवाल
