Ganesh Infraworld IPO का आज आखिरी दिन, अब तक 23 गुना सब्सक्राइब, GMP दे रहा बड़े रिटर्न के संकेत
Ganesh Infraworld IPO GMP: 2017 में शुरू हुई गणेश इंफ्रावर्ल्ड लिमिटेड एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो अपने आईपीओ के जरिए 98.58 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम शानदार लिस्टिंग गेन के संकेत दे रहा है. यहां जानिए इसका ताजा जीएमपी.
Ganesh Infraworld IPO GMP: कंस्ट्रक्शन कंपनी गणेश इंफ्रावर्ल्ड के आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही हैं. पहले और दूसरे दिन आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. आज इस आईपीओ पर दांव लगाने का आखिरी दिन है. अगर इसके ग्रे मार्केट प्रदर्शन के बारे में जानना चाह रहे हैं तो बता दें, वहां इस आईपीओ को खूब पसंद किया जा रहा है. चलिए बताते हैं दूसरे दिन कितना सब्सक्राइब हुआ ये आईपीओ, और अब इसका जीएमपी कहां तक पहुंच गया है?
पहले Ganesh Infraworld IPO के बारे में जानें
2017 में शुरू हुई गणेश इंफ्रावर्ल्ड लिमिटेड एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो इंडस्ट्रियल, सिविल, रेसिडेंशियल, कमर्शियल बिल्डिंग और सड़क, रेलवे, पावर और वॉटर डिस्ट्रिब्यूशन प्रोजेक्ट्स के कंस्ट्रक्शन में विशेषज्ञता रखती है. कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 98.58 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.
- बोलियों के लिए ये आईपीओ 29 नवंबर से खुल चुका है और आज यानी 3 दिसंबर तक खुला है.
- इसका प्राइस बैंड 78 रुपये से 83 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
- एक लॉट में आपको 1600 शेयर्स मिलेंगे.
- शेयर्स का अलॉटमेंट बुधवार 4 दिसंबर को होगा.
- 5 दिसंबर, गुरुवार को रिफंड शुरू हो जाएगा.
- शेयर्स आपके डीमैट खाते में 5 दिसंबर को आ जाएंगे.
- 6 दिसंबर, शुक्रवार को आईपीओ लिस्ट होगा, यह NSE SME एक्सचेंज पर लिस्ट होगा.
- UPI से पैसा लगाने वालों के पास आज शाम 5 बजे तक का समय है.
दूसरे दिन कितना सब्सक्राइब हुआ IPO?
- पहले दिन QIBs की ओर से इसे कोई बोलियां नहीं मिली थीं लेकिन दूसरे दिन QIBs ने इसे 3.51 सब्सक्राइब किया.
- NIIs की बात करें तो इनकी ओर से कुल 20.84 बोलियां मिली हैं.
- वहीं रिटेल निवेशकों ने बीच इसे खूब पसंद किया जा रहा है, दूसरे दिन रिटेल निवेशकों ने इसे 36.80 गुना सब्सक्राइब किया, वहीं पहले दिन 2.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.
- दूसरे दिन इसे कुल 23.87 बोलियां मिली हैं और पहले दिन यह कुल 1.5 गुना सब्सक्राइब हुआ था.
यह भी पढ़ें: आप भी खोल सकते हैं TATA ZUDIO, जानें कितना लगेगा पैसा और कितनी होगी कमाई
ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा IPO
ग्रे मार्केट में इसके जीएमपी ने धमाल मचा रखी है. 3 दिसंबर को सुबह 5 बजे Ganesh Infraworld IPO का GMP 68 रुपये दर्ज किया गया है. इसका प्राइस बैंड 83 रुपये है इस हिसाब से इसकी अनुमानित लिस्टिंग 151 रुपये पर हो सकती है. इसका मतलब इस आईपीओ से 81.93 फीसदी लिस्टिंग गेन होने की संभावना है.
डिसक्लेमर: इस खबर में GMP संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Latest Stories
₹2035 करोड़ जुटाने की तैयारी में Milky Mist, अक्टूबर तक आ सकता है IPO; प्रीमियम डेयरी सेगमेंट पर नजर
PSU IPO की कतार में नया नाम, महाराष्ट्र की बिजली कंपनी करेगी शेयर बाजार में एंट्री, देखें टाइमलाइन
Gaudium IVF IPO Day 1: रिटेल निवेशकों की लगी कतार, एंकर निवेशक पहले ही लगा चुके हैं दांव, GMP लुढ़का
