Upcoming IPOs: Hindustan Labs और RK Steel के IPO को SEBI से मंजूरी, जानें पूरी डिटेल्स

भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए एक नया मौका सामने आया है. Securities and Exchange Board of India (सेबी) ने हिंदुस्तान लैबोरेटरीज और आरके स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. दोनों कंपनियां इस पब्लिक इश्यू के जरिए बाजार से पैसे जुटाने की योजना बना रही है.

ipo Image Credit: Canva/ Money9

Hindustan Laboratories RK Steel Manufacturing IPO : IPO मार्केट में सुस्ती के बीच दो कंपनियों के आईपीओ को हरी झंडी मिली है. भारतीय शेयर बाजार में जल्द ही दो नई कंपनियों की एंट्री होने वाली है. Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने हिंदुस्तान लैबोरेटरीज और आरके स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी को अपने-अपने आईपीओ (IPO) लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है. दोनों कंपनियों ने सितंबर में अपने ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे और 27 अप्रैल को उन्हें सेबी की स्वीकृति मिल गई.

Hindustan Laboratories IPO प्लान

हिंदुस्तान लैबोरेटरीज का आईपीओ दो हिस्सों में होगा. इसमें 50 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 91 लाख शेयर प्रमोटर द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे. कंपनी इस फंड का उपयोग मुख्य रूप से अपने वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी. यह कंपनी जेनेरिक दवाइयों का बड़े पैमाने पर निर्माण करती है और सरकारी संस्थानों को सप्लाई करती है.

यह भी पढ़ें: GMP धड़ाम! IPO से ₹925.92 करोड़ जुटा रही कंपनी, सचिन तेंदुलकर का भी लगा है दांव, जानें कितना करना होगा निवेश

RK Steel Manufacturing IPO कैसा होगा?

आरके स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा. कंपनी करीब 2 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी और इसमें OFS शामिल नहीं होगा. यानी इश्यू का पूरा पैसा कंपनी के पास जाएगा. कंपनी जुटाई गई राशि का उपयोग कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों और अन्य सामान्य खर्चों के लिए करेगी.

शेयर बाजार में होगी लिस्टिंग

दोनों कंपनियों के शेयर Bombay Stock Exchange (BSE) और National Stock Exchange of India (NSE) पर लिस्ट किए जाएंगे. अब निवेशकों को इन आईपीओ की तारीख और प्राइस बैंड का इंतजार है, जिसके बाद वे इनमें निवेश का फैसला ले सकेंगे. यह आईपीओ बाजार में निवेश के नए अवसर लेकर आ सकते हैं, खासकर उन निवेशकों के लिए जो फार्मा और स्टील सेक्टर में रुचि रखते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹2.54 लाख तक पहुंच सकता है सोना, बस इस ट्रिगर का इंतजार, Deutsche Bank की रिपोर्ट में बड़ा दावा