30 अप्रैल से खुल रहा 925.92 करोड़ रुपये का IPO, 162 रुपये प्राइस बैंड, जानें कितना हो सकता है लिस्टिंग गेन?
OnEMI Technology Solutions एक फिनटेक कंपनी है, जो डिजिटल लोन और EMI-बेस्ड पेमेंट सर्विस देती है. कंपनी Kissht और Ring जैसे ब्रांड्स के जरिए काम करती है. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन मर्चेंट्स को कंज्यूमर क्रेडिट सॉल्यूशन देती है.
OnEMI Technology Solutions Ltd का IPO निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है. यह इश्यू कुल 925.92 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है, जिसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं. इस इश्यू में 4.97 करोड़ शेयर का फ्रेश इश्यू है, जिससे 850 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. वहीं 0.44 करोड़ शेयर का ऑफर फॉर सेल है, जिसकी वैल्यू 75.92 करोड़ रुपये है. IPO 30 अप्रैल 2026 को खुलेगा और 5 मई 2026 को बंद होगा. अलॉटमेंट 6 मई को होने की उम्मीद है, जबकि लिस्टिंग 8 मई 2026 को NSE और BSE पर हो सकती है.
प्राइस बैंड और निवेश
कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 162 रुपये से 171 रुपये प्रति शेयर तय किया है. रिटेल निवेशकों के लिए एक लॉट में 87 शेयर होंगे, जिसके लिए न्यूनतम निवेश 14,877 रुपये (ऊपरी प्राइस के आधार पर) होगा. sNII के लिए 14 लॉट यानी 1,218 शेयर (2,08,278 रुपये) और bNII के लिए 68 लॉट यानी 5,916 शेयर (10,11,636 रुपये का निवेश जरूरी होगा.
अहम तारीखें
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| IPO तारीख | 30 अप्रैल से 5 मई, 2026 |
| लिस्टिंग तारीख | शुक्रवार, 8 मई 2026 |
| फेस वैल्यू | ₹1 प्रति शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹162 से ₹171 |
| लॉट साइज | 87 शेयर |
| सेल टाइप | फ्रेश कैपिटल सहित OFS |
| इश्यू टाइप | बुक बिल्डिंग आईपीओ |
| लिस्टिंग | बीएसई और एनएसई |
GMP और संभावित लिस्टिंग
IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल 4 रुपये चल रहा है. इस आधार पर शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब 175 रुपये हो सकती है. यानी निवेशकों को प्रति शेयर करीब 2.34 प्रतिशत का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है. हालांकि ये अनुमान है जरूरी नहीं कि ऐसा होते दिखे.

मैनेजर और रजिस्ट्रार
इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर JM Financial है, जबकि रजिस्ट्रार Kfin Technologies है.
कंपनी का बिजनेस
OnEMI Technology Solutions एक फिनटेक कंपनी है, जो डिजिटल लोन और EMI-बेस्ड पेमेंट सर्विस देती है. कंपनी Kissht और Ring जैसे ब्रांड्स के जरिए काम करती है. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन मर्चेंट्स को कंज्यूमर क्रेडिट सॉल्यूशन देती है. कंपनी का NBFC पार्टनर Si Creva Capital Services लोन डिस्बर्समेंट और कलेक्शन संभालता है.
कंपनी का स्केल
31 दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास 6.37 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स थे और 1.11 करोड़ ग्राहकों को सर्विस दे चुकी है. कंपनी का AUM करीब 5,955.75 करोड़ रुपये है, जो इसके तेजी से बढ़ते बिजनेस को दिखाता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
NSE IPO पर बिग अपडेट, 4% से ज्यादा हिस्सेदारी बेचने को तैयार शेयरहोल्डर्स, ₹23,000 करोड़ का हो सकता है इश्यू
IPO मार्केट में एंट्री करेगी Acko, ₹2100 करोड़ जुटाने का प्लान, बिना एजेंट के देती है बीमा, कनाडा से मिलता है सपोर्ट
₹172 के शेयर से ₹12000 लिस्टिंग गेन! GMP दे रहा बंपर मुनाफे का संकेत, 3.34X सब्सक्राइब हुआ IPO
