₹2.59 लाख पहुंची चांदी, सोना ₹1.5 लाख पर, 24-22-18 कैरेट गोल्ड के ये है भाव, जानें अपने शहर के ताजा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में आज हलचल देखने को मिल रही है. चांदी ₹2.59 लाख प्रति किलो के करीब पहुंच गई है, जबकि सोना ₹15,000 प्रति ग्राम के पार बना हुआ है. अलग-अलग कैरेट के गोल्ड के रेट में भी बदलाव आया है. अगर आप खरीदारी की सोच रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा भाव जानना जरूरी है.

gold silver rate Image Credit: canva/AI image

Silver Gold Price Today 29 April 2026: सोने और चांदी की कीमतों में आज 29 अप्रैल को अलग-अलग बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. रिटेल बाजार में जहां कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं MCX पर दोनों धातुएं मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर रही हैं. MCX पर जून 2026 एक्सपायरी वाला सोना लगभग ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है. वहीं जुलाई 2026 एक्सपायरी वाली चांदी करीब ₹2.44 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है. दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी दबाव में नजर आ रहे हैं और वहां गिरावट देखी गई है. ऐसे में कुल मिलाकर कीमती धातुओं के बाजार में फिलहाल हल्की नरमी का माहौल बना हुआ है.

रिटेल में सोने-चांदी के ताजा भाव (Gold-Silver Price in Hindi)

Good Returns के अनुसार, आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट सोना करीब ₹1,50,920 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,38,340 और 18 कैरेट सोना ₹1,13,190 प्रति 10 ग्राम के आसपास है. वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है और यह लगभग ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.

Source – Good Returns (29 July 9:20 AM)

MCX पर क्या है सोने-चांदी के भाव?

MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला. जून 2026 एक्सपायरी वाला सोना लगभग ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है, जिसमें मामूली तेजी दर्ज की गई है. वहीं जुलाई 2026 एक्सपायरी वाली चांदी करीब ₹2.44 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है और इसमें भी हल्की बढ़त देखी गई.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में गिरावट

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. गोल्ड 1.81 फीसदी लुढ़का है तो चांदी में प्रति औंस 1.77 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

Source – Gold Price

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Today 24 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24 कैरेट 22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹15,381₹14,099₹11,759
मुंबई₹15,092₹13,834₹11,319
दिल्ली₹15,107₹13,849₹11,334
कोलकाता₹15,092₹13,834₹11,319
बेंगलुरु₹15,092₹13,834₹11,319
हैदराबाद₹15,092₹13,834₹11,319
केरल₹15,092₹13,834₹11,319
पुणे₹15,092₹13,834₹11,319
वडोदरा₹15,097₹13,839₹11,324
अहमदाबाद₹15,097₹13,839₹11,324
Source – Good Returns

आपके शहर में क्या है चांदी के ताजा भाव?  (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलो
चेन्नई₹2,649₹26,490₹2,64,900
मुंबई₹2,599₹25,990₹2,59,900
दिल्ली₹2,599₹25,990₹2,59,900
कोलकाता₹2,599₹25,990₹2,59,900
बेंगलुरु₹2,599₹25,990₹2,59,900
हैदराबाद₹2,649₹26,490₹2,64,900
केरल₹2,649₹26,490₹2,64,900
पुणे₹2,599₹25,990₹2,59,900
वडोदरा₹2,599₹25,990₹2,59,900
अहमदाबाद₹2,599₹25,990₹2,59,900
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: ₹20 से भी सस्ते शेयरों में LIC की एंट्री, इन 5 पेनी स्टॉक्स में खरीदी हिस्सेदारी, क्या है बड़ा मौका?