IPO खुलने से पहले GMP ने बढ़ाई धूम, ₹99 के शेयर पर ₹67,200 तक लिस्टिंग गेन; निवेश के लिए चाहिए कितनी रकम?
IC Electricals IPO 3 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है. ₹47.91 करोड़ के इस SME IPO का प्राइस बैंड ₹94-99 प्रति शेयर तय किया गया है. लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) जोरदार संकेत दे रहा है, जिससे योग्य निवेशकों को अधिकतम ₹67,200 तक के संभावित लिस्टिंग मुनाफे की उम्मीद है. जानिए IPO की पूरी डिटेल.

IC Electricals IPO : IC Electricals IPO 3 जुलाई 2026 से 7 जुलाई 2026 तक निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है. यह NSE SME प्लेटफॉर्म पर आने वाला बुक बिल्ड इश्यू है, जिसका इश्यू साइज 47.91 करोड़ रुपये है. इसमें 45.51 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि शेयरों का प्राइस बैंड 94 से 99 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) इस IPO के लिए बंपर लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है. ऐसे में निवेशकों के बीच इस इश्यू को लेकर उत्साह बढ़ गया है. आइए जानते हैं IC Electricals IPO की पूरी डिटेल, GMP और इसमें हिस्सा लेने के लिए कितनी रकम निवेश करनी होगी.
IC Electricals SME IPO डिटेल्स
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| IPO लिस्टिंग | NSE SME |
| SME IPO का प्रकार | बुक बिल्ड इश्यू (Book Build Issue) |
| इश्यू साइज | ₹47.91 करोड़ |
| फ्रेश इश्यू | ₹45.51 करोड़ |
| फेस वैल्यू (Face Value) | ₹10 |
| प्राइस बैंड (Price Band) | ₹94.00 – ₹99.00 प्रति शेयर |
GMP दे रहा बंपर मुनाफे का संकेत
1 जुलाई सुबह 10:59 बजे तक इस इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम 28 रुपये है. GMP के इस स्तर पर कंपनी के शेयर 28 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं. यानी रिटेल निवेशकों को 67200 रुपये (2 लॉट पर) पर लिस्टिंग गेन मिल सकता है.
निवेश के लिए चाहिए इतनी रकम
कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है और रिटेल निवेशक को हिस्सा लेने के लिए कम से कम 2 लॉट के लिए बोली लगानी होगी. इस तरह से रिटेल निवेशक को कम से कम 2,37,600 रुपये निवेश करने होंगे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.