आखिरी दिन Influx Healthtech IPO पर टूट पड़ी भीड़, 201 गुना हुआ सब्सक्राइब लेकिन GMP लुढ़का
मुंबई की एक हेल्थटेक कंपनी ने बाजार में हलचल मचा दी है. कुछ ही दिनों में इसका इश्यू सब्सक्रिप्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है. ग्रे मार्केट में इसकी जबरदस्त मांग है और रिटेल से लेकर बड़े निवेशक सब लाइन में लगे हैं. जानें आईपीओ की पूरी जानकारी.
Influx Healthtech IPO: मुंबई की हेल्थटेक कंपनी इंफ्लक्स हेल्थटेक के आईपीओ ने बाजार में तहलका मचा दिया है. 55.63 करोड़ रुपये के इस इश्यू को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. शुक्रवार यानी 20 जून को बोली के आखिरी दिन इसे कुल 201.35 गुना सब्सक्राइब किया गया. रिटेल निवेशकों और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) की मजबूत मांग ने इस इश्यू को खास बना दिया.
सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग डेट
आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 117.68 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी में 481.10 गुना आवेदन आए. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की श्रेणी में भी दिलचस्पी दिखी और यह 137.87 गुना सब्सक्राइब हुआ.
आईपीओ का अलॉटमेंट 23 जून को फाइनल होगा. सफल निवेशकों को 24 जून तक उनके डिमैट खाते में शेयर मिल जाएंगे और जिनको अलॉटमेंट नहीं मिलेगा उन्हें उसी दिन रिफंड किया जाएगा. इंफ्लक्स हेल्थटेक का शेयर 25 जून को NSE के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा.
GMP और संभावित लिस्टिंग प्राइस
ग्रे मार्केट में इंफ्लक्स हेल्थटेक के शेयरों में काफी हलचल देखी जा रही है. वहां इसका प्रीमियम 18 रुपये तक पहुंच चुका है, जिससे संभावित लिस्टिंग प्राइस 114 रुपये होने की उम्मीद जताई जा रही है. यह 96 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड से करीब 19 फीसदी ऊपर है.
हालांकि 19 जून को आईपीओ का जीएमपी 35 रुपये था लेकिन आखिरी दिन इसमें गिरावट देखने को मिली.
कंपनी का बिजनेस और फंड का इस्तेमाल
इंफ्लक्स हेल्थटेक मुंबई आधारित एक कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (CDMO) है, जो न्यूट्रास्युटिकल्स, कॉस्मेटिक्स, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स और वेटनरी फीड सप्लीमेंट्स का थर्ड-पार्टी प्रोडक्शन करती है. कंपनी का प्लांट ठाणे में स्थित है जहां टैबलेट्स, गमियां, स्किनकेयर, और आयुर्वेदिक फॉर्मुलेशन तैयार किए जाते हैं. FY25 में कंपनी का राजस्व 104.99 करोड़ रुपये रहा और उसे 13.37 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ. यह आंकड़े कंपनी की तेजी से बढ़ती वित्तीय स्थिति और बाजार में उसके प्रति विश्वास को दर्शाते हैं.
यह भी पढ़ें: HDB Financial Services IPO का प्राइस बैंड तय, सब्सक्रिप्शन से पहले ही GMP गुलजार; जानें कितना दम
आईपीओ से जुटाए 55.63 करोड़ रुपये में से 45.07 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू और 10.56 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के तहत हैं. कंपनी 34.19 करोड़ रुपये का निवेश दो नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बनाने में करेगी, जो खासतौर पर न्यूट्रास्युटिकल और वेटनरी उत्पादों पर केंद्रित होंगी.
डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Latest Stories
NSE को IPO पर सलाह देगी रॉथ्सचाइल्ड एंड कंपनी, जानें- क्या है पिच की टाइमलाइन और अहम बातें
24 फरवरी को खुलेगा इस ज्वेलरी कंपनी का IPO, ₹380 करोड़ का होगा इश्यू; प्राइस बैंड से पहले चढ़ा GMP
Aye Finance IPO का सब्सक्रिप्शन हुआ बंद, निवेशकों ने दिया मिला-जुला रिस्पॉन्स; जानें GMP क्या दे रहा संकेत
