Kusumgar IPO पर टूट पड़े निवेशक, खुलने के कुछ ही घंटों में फुल सब्सक्राइब; GMP दे रहा जोरदार कमाई के संकेत

Kusumgar IPO: पहले ही दिन इस इश्यू को बंपर रिस्पॉन्स मिला है. 650 करोड़ रुपये का यह इश्यू सुबह 11:55 बजे तक पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. यह ऑफर 10 जुलाई तक खुला रहेगा.

कुसुमगर आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक. Image Credit: Canva/ Money9

Kusumgar IPO: कुसुमगर लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) बुधवार 8 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ और पहले ही दिन कुछ ही घंटों में फुल सब्सक्राइब हो गया. पहले ही दिन इस इश्यू को बंपर रिस्पॉन्स मिला है. 650 करोड़ रुपये का यह इश्यू सुबह 11:55 बजे तक पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. यह ऑफर 10 जुलाई तक खुला रहेगा.

कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सुबह 11:55 बजे तक उपलब्ध डेटा के अनुसार, सभी कैटेगरी में ऑफर किए गए 1,14,68,094 शेयरों के मुकाबले IPO को कुल 1,31,99,375 बोलियां मिलीं. इसका मतलब है कि कुल सब्सक्रिप्शन लगभग 1.15 गुना रहा.

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) ने डिमांड में सबसे आगे रहते हुए अपने लिए तय कोटे से 2.21 गुना सब्सक्राइब किया. रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) के हिस्से को 1.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व कैटेगरी को 78% सब्सक्रिप्शन मिला.

कितने रुपये पर चल रहा GMP?

इन्वेस्टरगेन के अनुसार, बुधवार को कुसुमगर IPO का GMP 172 रुपये पर है. 419.00 रुपये के प्राइस बैंड के साथ, कुसुमगर IPO की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 591 रुपये (कैप प्राइस + आज का GMP) है. प्रति शेयर 41.05% का फायदा निवेशकों को लिस्टिंग के दिन हो सकता है.

प्राइस बैंड

कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर के लिए 398 रुपये से 419 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है, जिसकी फेस वैल्यू 1 रुपया है. यह IPO पूरी तरह से 1.55 करोड़ इक्विटी शेयरों की ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) है. इस ऑफर से कंपनी को कोई रकम नहीं मिलेगी.

निवेशक कम से कम 35 इक्विटी शेयरों और उसके बाद उसके मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं. अपर प्राइस बैंड पर, रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 14,665 रुपये है.

क्या करती है कंपनी?

1990 में शुरू हुई कुसुमगर कंपनी एयरोस्पेस और डिफेंस, इंडस्ट्रियल और ऑटोमोटिव, और आउटडोर और लाइफस्टाइल सेक्टर के लिए बुने हुए (woven), कोटेड और लैमिनेटेड सिंथेटिक फैब्रिक बनाती है. कंपनी गुजरात में छह मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और उत्तर प्रदेश में एक फैब्रिकेशन यूनिट चलाती है, और इसके पास 1,000 से अधिक अलग-अलग तरह के स्टॉक कीपिंग यूनिट्स (SKUs) का पोर्टफोलियो है.

यह भी पढ़ें: ₹14665 लगाकर हो सकती है ₹5810 की कमाई; 8 जुलाई को खुलेगा ₹650 करोड़ का IPO; निवेश के पहले जान लें पूरी डिटेल

डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.