Manipal Hospitals IPO: ₹8,000 करोड़ जुटाएगी कंपनी, जुलाई के आखिर तक हो सकता है मार्केट डेब्यू

Temasek समर्थित Manipal Health Enterprises को प्रस्तावित IPO के लिए SEBI से मंजूरी मिल गई है. कंपनी जुलाई के आखिर तक शेयर बाजार में लिस्ट होने का लक्ष्य लेकर चल रही है. करीब 1 अरब डॉलर के इस IPO में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल होंगे.

आईपीओ Image Credit:

Manipal Hospitals IPO: अगर आप IPO में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. सिंगापुर की निवेश कंपनी Temasek समर्थित मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज (Manipal Health Enterprises) को अपने प्रस्तावित IPO के लिए SEBI से मंजूरी मिल गई है. कंपनी जुलाई के आखिर तक शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है.

करीब 8,000 करोड़ का होगा IPO

रिपोर्ट के मुताबिक, Manipal Hospitals का IPO करीब 8,000 करोड़ का होगा. हालांकि, आखिरी इश्यू साइज बाजार की स्थिति और निवेशकों के साथ चल रही चर्चा के आधार पर तय होगा. अगर यह योजना के मुताबिक आगे बढ़ती है, तो यह भारत के सबसे बड़े हेल्थकेयर IPO में से एक होगा.

कितनी हो सकती है कंपनी की वैल्यूएशन?

कंपनी 10 अरब डॉलर से 13 अरब डॉलर के वैल्यूएशन का लक्ष्य लेकर चल रही है. हालांकि, आखिरी वैल्यूएशन अभी तय नहीं हुआ है. IPO में फ्रेश इश्यू के साथ-साथ मौजूदा निवेशकों की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल होगा.

देश के सबसे बड़े हॉस्पिटल नेटवर्क में शामिल

Manipal Health Enterprises देश के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल नेटवर्क में से एक का संचालन करती है. कंपनी ने इस साल की शुरुआत में SEBI के पास IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. अब नियामक की मंजूरी मिलने के बाद लिस्टिंग की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है.

कौन होंगे IPO के लीड मैनेजर?

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं,

  • Kotak Mahindra Capital
  • Axis Capital
  • Goldman Sachs
  • Jefferies
  • JPMorgan
  • UBS
  • DBS Bank

ये सभी निवेश बैंक इस बड़े इश्यू को मैनेज करेंगे.

निवेशकों के लिए क्यों है अहम?

2026 की शुरुआत में IPO बाजार की रफ्तार कुछ धीमी रही थी, लेकिन अब बड़े इश्यू आने शुरू हो गए हैं. ऐसे में Manipal Hospitals का IPO निवेशकों का ध्यान खींच सकता है. ऐसे में अगर कंपनी जुलाई के आखिर तक बाजार में उतरती है, तो यह इस साल के सबसे चर्चित IPO में शामिल होगी.

इसे भी पढ़ें- Hindustan Zinc के शेयर में आई तेजी, इन 3 वजहों से निवेशकों ने की जमकर खरीदारी