400 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी में यह कंपनी, SEBI के पास फाइल किया DRHP; जानें पूरी डिटेल

Pragyawan Technologies ने 400 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी के पास IPO के प्रारंभिक डॉक्यूमेंट दाखिल किए हैं. IPO में नए शेयर जारी करने के साथ प्रमोटर 1.5 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर फोर सेल के तहत बेचेंगे. वहीं Functional and Innovative Foods ने भी IPO के लिए आवेदन किया है.

Pragyawan Technologies ने 400 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी के पास IPO के DRHP फाइन किए हैं. Image Credit: Canva/ Money9

Pragyawan Technologies IPO: शेयर बाजार में IPO की रफ्तार लगातार तेज हो रही है. अब Pragyawan Technologies ने भी सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर दिया है. कंपनी IPO के जरिए 400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इसके साथ ही प्रमोटर अपनी कुछ हिस्सेदारी भी बेचेंगे. दूसरी ओर Functional and Innovative Foods ने भी IPO लाने के लिए सेबी के पास डॉक्यूमेंट जमा किए हैं. दोनों कंपनियां जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कारोबार के विस्तार और अन्य जरूरतों के लिए करेंगी.

400 करोड़ रुपये का लक्ष्य

Pragyawan Technologies का IPO 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने पर बेस्ड होगा. इसके अलावा प्रमोटर पुनीत जैन और शेफाली जैन 1.5 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर फोर सेल के तहत बेचेंगे. कंपनी ने इस IPO के लिए सेबी के पास प्रारंभिक डॉक्यूमेंट जमा कर दिए हैं. IPO के बाद कंपनी के शेयर शेयर बाजार में लिस्ट होंगे.

जुटाई गई रकम का कहां होगा इस्तेमाल

कंपनी ने बताया है कि नए शेयर जारी कर जुटाई गई रकम का यूज मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा. इसके अलावा कुछ राशि सामान्य कारोबारी जरूरतों पर भी खर्च की जाएगी. कंपनी का मानना है कि इससे उसके कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

क्या काम करती है Pragyawan Technologies

Pragyawan Technologies स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग से जुड़े उत्पाद उपलब्ध कराती है. इसके साथ ही कंपनी विभिन्न यूटिलिटी सोल्यूशन और ऑपरेशन तथा रखरखाव सेवाएं भी देती है. कंपनी का फोकस अलग अलग क्षेत्रों में ट्रेनिंग और टेक्निकल सर्विस उपलब्ध कराना है. इस IPO के लिए Pantomath Capital Advisors को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें- रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी ला रही IPO, ₹430 करोड़ जुटाने की तैयारी; SEBI के पास दाखिल किया DRHP

Functional and Innovative Foods भी लाएगी IPO

फूड सेक्टर की कंपनी Functional and Innovative Foods ने भी सेबी के पास IPO के लिए डॉक्यूमेंट दाखिल किए हैं. कंपनी का IPO 60 लाख नए इक्विटी शेयर और 25 लाख शेयरों के ऑफर फोर सेल का कंबीनेशन होगा. ऑफर फोर सेल के तहत प्रमोटर सेंथिल कुमार चिनुसामी अपनी हिस्सेदारी का कुछ भाग बेचेंगे.

नए कारखाने लगाने और कर्ज चुकाने पर होगा खर्च

Functional and Innovative Foods IPO से मिलने वाली रकम का उपयोग तमिलनाडु के नमक्कल में नया फैक्ट्री लगाने के लिए करेगी. इसके अलावा मध्य प्रदेश के धार में भी नया प्लांट स्थापित किया जाएगा ताकि मौजूदा उत्पादों का उत्पादन बढ़ाया जा सके. कंपनी इस रकम का यूज कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए भी करेगी.