Torrent Gas समेत 3 कंपनियों के IPO जल्द मार्केट में करेंगे एंट्री, SEBI से मिली मंजूरी
SEBI ने Satya Agencies, Kanohar Electricals और Torrent Gas को IPO लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है. Satya Agencies 600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है, जबकि Kanohar Electricals विस्तार योजनाओं के लिए फंड जुटाएगी. Torrent Gas ने गोपनीय प्री-फाइलिंग प्रक्रिया के जरिए मंजूरी हासिल की है.

Upcoming IPO: भारतीय IPO मार्केट में आने वाले महीनों में निवेशकों को नए दांव लगाने का मौका मिलने वाला है. SEBI ने तीन कंपनियों Satya Agencies, Kanohar Electricals और Torrent Gas को अपने IPO लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है. SEBI की ओर से 22 जून से 25 जून के बीच इन कंपनियों के ड्राफ्ट पेपर पर अंतिम टिप्पणियां जारी की गईं, जिसके साथ ही अब इन कंपनियों के लिए पब्लिक इश्यू लाने का रास्ता साफ हो गया है. इन तीनों कंपनियों का संबंध अलग-अलग क्षेत्रों से है. Satya Agencies Consumer Electronics रिटेल कारोबार में सक्रिय है, Kanohar Electricals Transformer निर्माण क्षेत्र की कंपनी है, जबकि Torrent Gas सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार से जुड़ी हुई है.
Satya Agencies जुटाएगी 600 करोड़ रुपये
Satya Agencies Consumer Electronics रिटेल चेन अपने IPO के जरिए कुल 600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इस इश्यू में 300 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 300 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटरों द्वारा OFS के तहत बेचे जाएंगे. OFS के तहत कंपनी के प्रमोटर जॉनसन असारिया, जे. जॉन सत्या और चार्ल्स पकियाराज 100-100 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे.
विस्तार पर रहेगा Kanohar Electricals का फोकस
Kanohar Electricals Transformer निर्माता कंपनी भी IPO के जरिए अपनी विकास योजनाओं को गति देना चाहती है. कंपनी का प्रस्तावित इश्यू 300 करोड़ रुपये के नए शेयरों के साथ-साथ प्रमोटर के संस फैमिली ट्रस्ट द्वारा 1.45 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री (OFS) से मिलकर बनेगा. कंपनी IPO से प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार और ऑपरेशनल कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी.
इसके तहत गंगोल स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में नई मशीनरी और उपकरण खरीदे जाएंगे. इसके अलावा ऑफिस बिल्डिंग के निर्माण और इंटीरियर वर्क, बैकवर्ड इंटीग्रेशन को मजबूत करने, प्रोडक्शन प्रोसेस में ऑटोमेशन बढ़ाने तथा सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी परियोजनाओं पर भी निवेश किया जाएगा.
गोपनीय प्रक्रिया के जरिए आया Torrent Gas का IPO
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Torrent Gas को भी SEBI से IPO लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है. खास बात यह है कि कंपनी ने अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस गोपनीय प्री-फाइलिंग प्रोसेस के तहत जमा किया था. यह व्यवस्था कंपनियों को अपनी कारोबारी और वित्तीय जानकारी सार्वजनिक किए बिना पहले SEBI से नियामकीय मंजूरी लेने की सुविधा देती है. इस प्रक्रिया के दौरान SEBI दस्तावेजों की समीक्षा करता है, लेकिन संवेदनशील कारोबारी जानकारियां सार्वजनिक नहीं होतीं. इससे कंपनियों को बाजार की परिस्थितियों के अनुसार सही समय पर IPO लाने में अधिक लचीलापन मिलता है.
पहले दाखिल किए थे ड्राफ्ट पेपर
Satya Agencies और Kanohar Electricals ने क्रमशः मार्च और जनवरी 2026 में अपने ड्राफ्ट IPO पेपर SEBI के पास जमा किए थे. वहीं, Torrent Gas ने मार्च 2026 में गोपनीय प्री-फाइलिंग के जरिए आवेदन किया था. अब SEBI की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ये कंपनियां बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए अपने IPO की तारीखों की घोषणा कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें: फिर फोकस में ये डिफेंस स्टॉक, मिडिल ईस्ट से मिला बड़ा ऑर्डर, रडार पर रखें शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.