Sunil Gold India लाएगी IPO, SEBI के पास फाइल किया DRHP; फ्रेश इश्यू और OFS के जरिए जुटाएगी पैसा
ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी Sunil Gold India ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एसईबीआई के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है. प्रस्तावित आईपीओ में 2 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर्स की ओर से करीब 65 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस शामिल होगी.
Sunil Gold India IPO: ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी Sunil Gold India ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने बाजार नियामक SEBI के पास अपने IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है. प्रस्तावित IPO के जरिए कंपनी पूंजी जुटाने की योजना बना रही है. कंपनी के मुताबिक इस इश्यू में नए शेयर जारी किए जाएंगे और प्रमोटर्स की ओर से कुछ हिस्सेदारी की बिक्री भी शामिल होगी.
IPO का क्या होगा स्ट्रक्चर
ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार प्रस्तावित IPO में 2 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल होगा. इसके साथ ही प्रमोटर्स अनिल जैन और श्रेणिक जैन करीब 65 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल यानी OFS भी लाएंगे. इस तरह यह IPO फ्रेश इश्यू और OFS दोनों का मिश्रण होगा.
जुटाई गई रकम का कैसे होगा इस्तेमाल
कंपनी के अनुसार फ्रेश इश्यू से जुटाई गई राशि का एक बड़ा हिस्सा वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा लगभग 200 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी अपने बिजनेस ऑपरेशंस को मजबूत करने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरत के लिए करेगी.
कंपनी का बिजनेस क्या है
Sunil Gold India की स्थापना 2012 में मुंबई में हुई थी. कंपनी ने शुरुआत में बिजनेस टू बिजनेस यानी B2B मॉडल के तहत गोल्ड ज्वैलरी सप्लाई का कारोबार शुरू किया था. बाद में कंपनी ने बेंगलुरु में Ratnaakar Gold के साथ साझेदारी के जरिए अपने कारोबार का विस्तार किया.
किन बाजारों में मौजूदगी
कंपनी हैंडक्राफ्टेड गोल्ड ज्वैलरी डिजाइन और सप्लाई करती है. इसके डिजाइन में कंटेम्पररी, हेरिटेज और टेम्पल स्टाइल ज्वैलरी के साथ कई पारंपरिक डिजाइन भी शामिल हैं. कंपनी भारत के 8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में अपने ग्राहकों को सप्लाई करती है. इसके अलावा कंपनी यूनाइटेड अरब एमिरेट्स और सिंगापुर में भी ज्वेलरी एक्सपोर्ट करती है.
वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी ने करीब 504.58 किलोग्राम सोने का प्रोसेसिंग किया. इस दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू लगभग 521 करोड़ रुपये रहा. कंपनी अपने शेयरों को BSE और NSE पर लिस्ट कराने की योजना बना रही है. इस IPO के लिए यूनिस्टोन कैपिटल को एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है.
यह भी पढ़ें: ₹2000 तक जा सकता है RIL? ब्रोकरेज बुलिश, CLSA ने ‘Outperform’ रेटिंग के साथ दिया टारगेट; जानें ट्रिगर्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
नवंबर में आ सकता है Jio Platforms का IPO, 4 अरब डॉलर तक जुटाने का प्लान; कंपनी ने तेज की तैयारी
Blenders Pride बनाने वाली कंपनी लाएगी IPO, 1 अरब डॉलर से ज्यादा जुटाने की तैयारी, 4 बड़े बैंकर जुड़े
Inox Clean Energy का बड़ा IPO प्लान, 10000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी; जल्द फाइल करेगी DRHP
