₹2000 तक जा सकता है RIL? ब्रोकरेज बुलिश, CLSA ने ‘Outperform’ रेटिंग के साथ दिया टारगेट; जानें ट्रिगर्स

Reliance Industries के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म CLSA ने “Outperform” रेटिंग देते हुए 1800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. विश्लेषकों का मानना है कि Jio के संभावित IPO और कंपनी के डिजिटल, रिटेल व न्यू एनर्जी बिजनेस में विस्तार से आगे चलकर शेयर में मजबूत तेजी देखने को मिल सकती है.

2000 रुपये पर पहुंचेगा RIL Image Credit: @Money9live

RIL Share to reach 2000 Rupees: देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल Reliance Industries (RIL) एक बार फिर ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट के बाद चर्चा में है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने कंपनी के शेयर पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे “Outperform” रेटिंग दी है और 1800 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले समय में कंपनी के कई बिजनेस सेगमेंट्स में ग्रोथ के चलते शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है.

ब्रोकरेज रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Jio के संभावित IPO से Reliance Industries के शेयर पर कोई नकारात्मक असर पड़ने की संभावना नहीं है. इसके उलट, इससे कंपनी के अलग-अलग बिजनेस की वैल्यूएशन और ज्यादा स्पष्ट हो सकती है. निवेशकों को Jio के शेयर सीधे खरीदने का मौका मिलेगा, जबकि इससे Reliance के बाकी कारोबारों की वास्तविक कीमत भी बेहतर तरीके से सामने आ सकती है.

कई सेक्टर में बढ़ रहा Reliance का फोकस

CLSA का मानना है कि Reliance Industries सिर्फ एक ऑयल-टू-केमिकल कंपनी नहीं रह गई है, बल्कि अब यह डिजिटल सर्विसेज, FMCG, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और न्यू एनर्जी जैसे सेक्टर में भी तेजी से विस्तार कर रही है. कंपनी का यह विविध बिजनेस मॉडल लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ की संभावनाएं पैदा करता है. विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले वर्षों में Reliance अपने कई कारोबारों के जरिए वैल्यू अनलॉकिंग की दिशा में कदम उठा सकती है. खास तौर पर Jio और रिटेल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी के बिजनेस की वास्तविक क्षमता निवेशकों के सामने आ सकती है.

इन स्तरों पर बन सकती है खरीदारी की रणनीति

BNK Sec के हेड रिसर्च रचित खंडेलवाल ने मनी9लाइव से बात करते हुए कहा कि Reliance Industries के शेयर में गिरावट आने पर निवेशकों के लिए 1240 से 1280 रुपये के बीच खरीदारी का अच्छा मौका बन सकता है. इस रेंज में पोजीशन बनाने पर लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. तकनीकी नजरिए से भी शेयर में ऊपर की ओर कई अहम स्तर बताए जा रहे हैं. विश्लेषकों के अनुसार Reliance Industries के शेयर में आगे चलकर 1600 रुपये, 1860 रुपये और 2000 रुपये तक के स्तर देखने को मिल सकते हैं, अगर बाजार की स्थितियां अनुकूल रहती हैं और कंपनी के ग्रोथ ट्रिगर्स काम करते हैं.

Jio IPO से खुल सकती है वैल्यू

विशेषज्ञों का मानना है कि Reliance का डिजिटल बिजनेस, खासकर Jio, आने वाले समय में कंपनी के लिए सबसे बड़ा वैल्यू ड्राइवर साबित हो सकता है. संभावित IPO के बाद Jio की अलग से मार्केट वैल्यू सामने आएगी, जिससे Reliance Industries के पूरे समूह की वैल्यूएशन को लेकर बाजार में और स्पष्टता आ सकती है. इसके अलावा कंपनी की ग्रीन एनर्जी और न्यू एनर्जी सेगमेंट में की जा रही बड़ी निवेश योजनाएं भी निवेशकों के लिए लंबी अवधि में बड़ा ट्रिगर बन सकती हैं.

लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए क्यों अहम है RIL?

Reliance Industries लंबे समय से भारतीय शेयर बाजार में लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएटर के रूप में जानी जाती है. कंपनी का बिजनेस पोर्टफोलियो लगातार बदलती अर्थव्यवस्था के साथ खुद को ढालता रहा है. डिजिटल, रिटेल और नई ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में बढ़ती मौजूदगी को देखते हुए कई ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि आने वाले वर्षों में Reliance Industries के शेयर में मजबूत संभावनाएं बनी रह सकती हैं. अगर कंपनी अपने मौजूदा विस्तार और वैल्यू अनलॉकिंग रणनीति पर आगे बढ़ती है, तो निवेशकों को लंबे समय में बेहतर रिटर्न मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- Meesho की बढ़ीं मुश्किलें! इनकम टैक्स से मिला ₹1500 करोड़ का नोटिस, हाई से 40% टूट चुका शेयर; क्या और गिरेगा?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.