स्मॉलकैप में मौका! ऐसा गणित जो कर देगा हैरान, क्या अब भी है कमाई का चांस?
अप्रैल में हमने देखा कि स्मॉल कैप इंडेक्स ने स्ट्रांग परफॉर्मेंस दर्ज की है. अगर 1 महीने का केवल रिटर्न देखें निफ्टी स्माल कैप 100 इंडेक्स का तो ये 18.4 फीसदी तक उछला है. और ये स्माल कैप इंडेक्स की जब से शुरुआत हुई है तब से लेकर अभी तक ये तीसरा सबसे बड़ा अपमूव दिखाया है. अप्रैल 2026 में केवल 1 महीने में स्मॉल कैप इंडेक्स ने निफ्टी 50 और मिड कैप को जबरदस्त मात दी है. हिस्टोरिकल डाटा यह बताता है कि जब भी स्माल कैप इंडेक्स 15 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देते हैं तो अगले 12 महीनों में और बढ़त की संभावना ज्यादा बनती है. और सामने है आपके टॉप थ्री स्मॉल कैप फंड्स का रिटर्न. सबसे ऊपर बंधन स्माल कैप 1 साल में 15 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न 3 साल में 32 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न 5 साल में 24 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न सेकंड नंबर पे nipon salc कैप डबल डिजिट रिटर्न के साथ और डीएसपी स्माल कैप में भी आप इसी तरह से देख रहे हैं फाइव इयर्स में इसका रिटर्न भी 20 फीसदी प्लस का रहा है.