Mutual Fund में बड़ा कन्फ्यूजन! जानें SIP, Lumpsum, STP या SWP कहां करें निवेश?

आज हम एक ऐसे मुद्दे पर बात करेंगे जिसकी चर्चाएं अक्सर होती हैं लेकिन समझ हर किसी को नहीं आता. मैं बात कर रहा हूं एसआईपी, लमसम, एसटीपी और एसडब्ल्यूपी की. यह वो नाम है जहां आजकल लोग अपनी मेहनत की कमाई लगाने में लगे हुए हैं. लेकिन बिना यह फर्क समझे कि किसको कहां अपना पैसा लगाना चाहिए और कैसे निवेश करना चाहिए. इनमें इसलिए आज की यह जो वीडियो है आपकी इस दुविधा को खत्म करने के लिए बनाई गई है ताकि जब आप अपना यह पैसा कहीं निवेश करें तो आपको इन निवेश ऑप्शंस के बारे में हर एक बारीक जानकारी हो. तो चलिए इसे एक कहानी के उदाहरण से समझते हैं. आज हम रोहन की कहानी के साथ चलेंगे जो बिल्कुल इसी कशमकश से गुजर रहा है. रोहन एक नौजवान मेहनती आईटी प्रोफेशनल है. इस साल उसका अप्रेजल हुआ. इतना अच्छा हुआ कि भैया उसे 2 लाख का तो बोनस मिल गया. वो खुश तो बहुत हुआ लेकिन कंफ्यूज भी उतना ही है. उसके कुछ दोस्त कह रहे हैं कि यार मार्केट अभी मस्त चल रहा है. सारा पैसा एक साथ लगा दे रॉकेट बन जाएगा. तो वहीं कुछ अनुभवी दोस्त उसे आराम से सोच समझकर निवेश करने की सलाह भी दे रहे हैं. रोहन के मन में बस एक ही सवाल है. कौन सी तरकीब उसके पैसे को सबसे तेजी से और सबसे सुरक्षित तरीके से बढ़ाने में मदद करेगी? चलिए इस मुद्दे के ऊपर एक बार एक्सपर्ट की एडवाइस सुनते हैं.

Short Videos