Quant Small Cap Fund ने बदला पोर्टफोलियो, Reliance Industries समेत 9 स्टॉक से किया Exit; 5 नए शेयरों पर लगाया दांव

Quant Small Cap Fund ने जून 2026 में अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है. फंड ने Reliance Industries समेत 9 कंपनियों से पूरी तरह Exit किया, जबकि Bharti Airtel, LIC Housing Finance, IDFC First Bank, Aurobindo Pharma और Manappuram Finance समेत 5 नए स्टॉक को पोर्टफोलियो में शामिल किया.

म्यूचुअल फंड Image Credit: Getty image

Quant Small Cap Fund: देश के सबसे बड़े स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स में शामिल Quant Small Cap Fund ने जून 2026 में अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है. करीब 33,739 करोड़ रुपये के AUM वाले इस फंड ने जहां 5 नए स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया, वहीं Reliance Industries समेत 9 कंपनियों से पूरी तरह बाहर निकल गया है. इसके अलावा, फंड ने कई मौजूदा कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई, जबकि कुछ शेयरों में निवेश घटाया भी है.

इन 5 नए स्टॉक को किया शामिल

जून के दौरान Quant Small Cap Fund ने अलग-अलग सेक्टर्स की पांच नई कंपनियों में निवेश शुरू किया. इनमें टेलीकॉम, बैंकिंग, हाउसिंग फाइनेंस, फार्मास्यूटिकल्स और NBFC सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं. फंड ने Bharti Airtel में 2.31 फीसदी, LIC Housing Finance में 1.27 फीसदी, IDFC First Bank में 1.22 फीसदी, Aurobindo Pharma में 0.63 फीसदी और Manappuram Finance में 0.62 फीसदी वेटेज के साथ नई एंट्री की है.

RBL Bank में सबसे ज्यादा बढ़ाई हिस्सेदारी

नई कंपनियों को शामिल करने के अलावा फंड ने कई मौजूदा शेयरों में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई. सबसे बड़ी बढ़ोतरी RBL Bank में देखने को मिली, जहां फंड ने अपनी होल्डिंग करीब 449 फीसदी बढ़ा दी. इसके अलावा Sona BLW Precision Forgings में 187 फीसदी, Anand Rathi Wealth में 100 फीसदी, Apollo Tyres में 40 फीसदी, Lloyds Metals & Energy और Adani Enterprises में 34-34 फीसदी, BlackBuck में 31 फीसदी तथा IRB Infrastructure Developers में 22 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाई गई.

Reliance Industries समेत 9 Stocks से पूरी तरह निकला फंड

जून में फंड ने कई कंपनियों से पूरी तरह बाहर निकलने का फैसला भी किया. सबसे चर्चित नाम Reliance Industries रहा, जिसमें फंड ने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी. इसके अलावा Gland Pharma, Suven Life Sciences, Balrampur Chini Mills, Kaynes Technology India, Exicom Tele-Systems, Exide Industries, Praj Industries और Sai Parenterals से भी फंड ने पूरी तरह एग्जिट कर लिया.

इन कंपनियों में घटाई हिस्सेदारी

पूरी तरह बाहर निकलने के अलावा फंड ने कुछ मौजूदा निवेशों में भी कटौती की है. सबसे बड़ी कमी EID Parry (India) में की गई, जहां हिस्सेदारी करीब 93 फीसदी घटाई गई. इसके अलावा NBCC (India) में 58 फीसदी, Man Infraconstruction में 54 फीसदी, Viyash Scientific में 52 फीसदी, Sula Vineyards में 21 फीसदी और Anthem Biosciences में 10 फीसदी हिस्सेदारी कम की गई.

यह भी पढ़ें: SBI Funds Management IPO का साइज घटा, प्री IPO निवेश के बाद अब 9813 करोड़ रुपये का होगा इश्यू

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.