SIP से नहीं पूरे होंगे हर सपने, समझिए वेल्थ प्लानिंग का सही तरीका
आज के समय में SIP यानी सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान को हर निवेशक का पसंदीदा जरिया माना जाता है, लेकिन क्या SIP हर फाइनेंशियल गोल को पूरा कर सकती है? इसी सवाल का जवाब दे रहे हैं Capitalmind Mutual Fund के फाउंडर और सीईओ दीपक शेनॉय, मनी9 के पॉडकास्ट ‘ऐसा न वैसा सिर्फ पैसा’ में.
दीपक शेनॉय का मानना है कि SIP एक अच्छा निवेश टूल है लेकिन यह हर लक्ष्य को पाने के लिए काफी नहीं है. SIP में निवेश करते समय जरूरी है कि आप अपनी जोखिम क्षमता, समय सीमा और निवेश के उद्देश्य को अच्छी तरह समझें. हर योजना के लिए एक ही तरीका काम नहीं करता.
अगर आप केवल SIP करते हुए बिना किसी रणनीति के आगे बढ़ते हैं तो बाजार की अस्थिरता और आर्थिक अनिश्चितता आपकी योजनाओं को प्रभावित कर सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि सही म्यूचुअल फंड का चुनाव किया जाए और समय समय पर अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा की जाए.
More Videos
पोर्टफोलियो में ओवरलैपिंग से कैसे बचें? Mid & Small Cap SIP में कितना रिस्क है? SIP बेहतर है या Lumpsum?
रईस बनने का सीक्रेट फॉर्मूला! एक्सपर्ट से समझ लें ₹100 करोड़ बनाने की पूरी तरकीब
Child Education Plan : बच्चे की पढ़ाई के लिए कैसे करें SIP?
