1, 3, 5 या 10 साल… 10 लाख रुपये कहां करें निवेश? जानें इक्विटी, हाइब्रिड और डेट में कौन सा विकल्प रहेगा बेहतर

अगर आपके पास निवेश के लिए 10 लाख रुपये हैं तो पैसा कहां लगाना है, यह आपके निवेश की अवधि और लक्ष्य पर निर्भर करता है. एक साल के लिए डेट बेहतर माना जाता है, जबकि 5 से 10 साल के लिए इक्विटी और हाइब्रिड फंड बेहतर विकल्प हो सकते हैं. जानिए अलग-अलग अवधि के लिए सही एसेट एलोकेशन.

निवेश Image Credit: ai generated

Investment Strategy: अगर आपके पास निवेश के लिए 10 लाख रुपये हैं तो सबसे पहले यह तय करें कि आपको यह पैसा कब चाहिए. यही बात तय करेगी कि पैसा डेट, हाइब्रिड या इक्विटी में कितना लगाया जाए. अगर एक-दो साल में जरूरत पड़ने वाली है तो सुरक्षित विकल्प बेहतर रहेंगे. वहीं, अगर लक्ष्य 5 से 10 साल का है तो इक्विटी में ज्यादा निवेश करना समझदारी हो सकती है.

निवेश करने से पहले अपने लक्ष्य भी साफ रखें. जैसे इमरजेंसी फंड बनाना, घर खरीदना, बच्चे की पढ़ाई, रिटायरमेंट या फिर लंबे समय में अच्छी संपत्ति तैयार करना. इसी हिसाब से निवेश की स्ट्रेटजी बनानी चाहिए.

कितने साल के लिए निवेश, कहां लगाएं पैसा?

निवेश की अवधिडेटहाइब्रिडइक्विटीकिस लक्ष्य के लिए
1 साल80-100%0-20%0%इमरजेंसी फंड, छुट्टियां, टैक्स पेमेंट, छोटे खर्च
3 साल30-50%10-30%0-20%कार खरीदना, घर की मरम्मत, डाउन पेमेंट
5 साल10-20%20-30%50-70%घर की डाउन पेमेंट, बच्चे की पढ़ाई, वेल्थ बनाना
10 साल0-10%0-10%80-100%रिटायरमेंट, बच्चे की उच्च शिक्षा, लंबी अवधि में संपत्ति बनाना

अगर जोखिम थोड़ा ज्यादा ले सकते हैं तो यह रणनीति अपनाएं

निवेश की अवधिडेटहाइब्रिडइक्विटी
1 साल90%10%0%
3 साल40%30%30%
5 साल0%40%60%
10 साल0%30%70%

1 साल के लिए क्या चुनें?

अगर पैसा सिर्फ एक साल के लिए लगाना है तो सबसे जरूरी है कि जरूरत पड़ने पर आसानी से निकल जाए. ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), लिक्विड फंड, ओवरनाइट फंड, अल्ट्रा शॉर्ट डेट फंड और आर्बिट्राज फंड जैसे विकल्प बेहतर माने जाते हैं.

3 साल के लिए क्या करें?

तीन साल की अवधि में आप थोड़ा जोखिम ले सकते हैं. अगर कार खरीदनी है, घर की मरम्मत करनी है या किसी बड़े खर्च की तैयारी करनी है तो डेट के साथ हाइब्रिड और थोड़ी इक्विटी भी पोर्टफोलियो में शामिल की जा सकती है.

5 साल के लिए कैसी हो रणनीति?

पांच साल के निवेश में इक्विटी का हिस्सा बढ़ाया जा सकता है. इससे लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना रहती है. हाइब्रिड फंड जोखिम को संतुलित रखते हैं, जबकि इक्विटी फंड वेल्थ बनाने में मदद करते हैं.

10 साल के लिए सबसे बेहतर विकल्प क्या है?

अगर आपका लक्ष्य रिटायरमेंट, बच्चे की उच्च शिक्षा या लंबी अवधि में अच्छी संपत्ति बनाना है तो पोर्टफोलियो में इक्विटी का हिस्सा सबसे ज्यादा रखा जा सकता है. हालांकि पूरी रकम सिर्फ इक्विटी में लगाने के बजाय कुछ हिस्सा हाइब्रिड फंड में रखना बेहतर माना जाता है. इससे बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान जोखिम थोड़ा कम रहता है.

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

10 लाख रुपये का निवेश करते समय सिर्फ रिटर्न देखकर फैसला न लें. पहले यह तय करें कि पैसा कितने समय के लिए निवेश करना है, आपकी जोखिम उठाने की क्षमता कितनी है और आपका लक्ष्य क्या है. सही एसेट एलोकेशन यानी डेट, हाइब्रिड और इक्विटी का संतुलन ही लंबे समय में बेहतर रिटर्न और कम जोखिम की कुंजी माना जाता है.

इसे भी पढ़ें- HCLTech का बड़ा ऐलान, Sarvam के साथ मिलकर ओडिशा में ₹14257 करोड़ से बनाएगी AI डेटा सेंटर; शेयरों में उछाल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या फिर पर्सनल फॉइनेंश में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.