FD पर 8.50% तक ब्याज दे रहा ये बैंक, सिर्फ ₹1000 से शुरू करें निवेश; बड़े बैंकों को छोड़ा पीछे

Unity Small Finance Bank ने 501 दिन की स्पेशल FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. अब वरिष्ठ नागरिकों को इस अवधि की FD पर 8.50% और सामान्य ग्राहकों को 8.00% सालाना ब्याज मिलेगा. बैंक में FD सिर्फ 1000 रुपये से शुरू की जा सकती है. साथ ही बैंक ने अपनी सेविंग अकाउंट ब्याज दरें और प्रीमैच्योर विदड्रॉल नियम भी जारी किए हैं.

एफडी Image Credit: Money9live

Unity Small Finance Bank FD Rates 2026: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए बेहतर रिटर्न का शानदार मौका है. Unity Small Finance Bank ने अपनी कुछ FD स्कीमों की ब्याज दरों में बदलाव किया है. संशोधित रेट के बाद बैंक की 501 दिन की स्पेशल FD पर सीनियर सिटीजन को सबसे अधिक 8.50 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा. वहीं, सामान्य ग्राहकों को इसी अवधि की FD पर 8.00 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा.

501 दिन की स्पेशल FD पर बढ़ा ब्याज

बैंक ने 501 दिन की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. यह फिलहाल बैंक की सबसे अधिक ब्याज देने वाली FD स्कीम है. इसके अलावा दूसरे अवधियों पर भी बैंक की ब्याज दरें लागू हैं. निवेश की न्यूनतम राशि 1000 रुपये है.

अवधि (Tenure)सामान्य ग्राहकवरिष्ठ नागरिक
501 दिन8.00%8.50%
1 वर्ष7.50%8.00%
1 वर्ष 6 माह 1 दिन6.75%7.25%
701 दिन6.75%7.25%
3 वर्ष 1 दिन6.75%7.25%
5 वर्ष6.75%7.25%
6 माह 19 दिन6.25%6.75%

सेविंग अकाउंट पर कितना ब्याज?

Unity Small Finance Bank अपने सेविंग अकाउंट पर भी आकर्षक ब्याज दरें देता है. 10 लाख से अधिक जमा राशि पर 7 फीसदी का सालाना ब्याज वहीं, 1 लाख से 10 लाख रुपये तक की जमा राशि पर 6 फीसदी का सालाना ब्याज है.

समय से पहले FD तोड़ने पर कितना लगेगा चार्ज?

बैंक की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यदि ग्राहक FD या Recurring Deposit (RD) को समय से पहले बंद कराते हैं, तो जमा राशि जितने समय तक बैंक में रही है, उस अवधि पर लागू ब्याज दर से 1.00 फीसदी का प्रीमैच्योर पेनाल्टी काटी जाएगी.

क्या है खास?

501 दिन की स्पेशल FD फिलहाल Unity Small Finance Bank की सबसे अधिक ब्याज देने वाली स्कीम है. इसमें सामान्य ग्राहकों को 8.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है, जबकि निवेश की न्यूनतम राशि केवल 1,000 रुपये रखी गई है.

इसे भी पढ़ें- IT शेयरों की दमदार खरीदारी से बाजार में रौनक, सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा चढ़ा, इन 6 वजहों से मिला बूस्ट