2 से कम होगा फिटमेंट फैक्टर! एक्पर्ट ने दी वार्निंग, जानें क्या होगी मिनिमम सैलरी
आठवें वेतन आयोग को लेकर देश के लाखों सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स काफी उत्साहित हैं. लोगों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन कब से मिलेगी. बातचीत में बताया गया कि आयोग तेजी से काम कर रहा है और अलग-अलग राज्यों में बैठकों का दौर जारी है. उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग अपनी रिपोर्ट दिसंबर तक सरकार को सौंप सकता है. अगर ऐसा होता है तो मार्च या अप्रैल 2027 तक कर्मचारियों को नई सैलरी और पेंशन का लाभ मिल सकता है. फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें 3.83 तक की मांग सामने आई है. इससे न्यूनतम बेसिक सैलरी लगभग 70 हजार रुपये तक पहुंच सकती है.
बातचीत में पुरानी पेंशन योजना (OPS), नई पेंशन योजना (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) पर भी विस्तार से चर्चा हुई. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिलना चाहिए. उनका मानना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, इसलिए वेतन और पेंशन में अच्छी बढ़ोतरी जरूरी है. साथ ही यह भी कहा गया कि अगर वेतन आयोग की रिपोर्ट में देरी होती है तो सरकार अंतरिम राहत के रूप में महंगाई भत्ता (DA) बेसिक सैलरी में जोड़ सकती है. इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को तुरंत कुछ राहत मिल जाएगी.
More Videos
EPFO ने बदली वेज लिमिट, क्या लाखों कर्मचारियों की पेंशन पर आएगा संकट?
EPFO का नया नियम: ₹25,000 की वेज लिमिट से पेंशन पर क्या होगा असर? EPS मेंबरशिप को लेकर समझें पूरी बात
EPS 95 Pension: 12 साल बाद बढ़ गई पेंशन की सैलरी लिमिट, लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा
