8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार; सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी
8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. सरकार ने राज्यसभा में बताया है कि आयोग अपने गठन की तारीख 3 नवंबर 2025 से 18 महीने के भीतर रिपोर्ट देगा. यानी रिपोर्ट मई 2027 तक आने की संभावना है.

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए सरकार ने अहम जानकारी दी है. वित्त मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया है कि आयोग अपनी रिपोर्ट गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर सौंपेगा. इसका मतलब है कि रिपोर्ट मई 2027 तक आने की संभावना है. हालांकि, रिपोर्ट आने के बाद भी वेतन तुरंत नहीं बढ़ेगा. पहले सरकार इसकी सिफारिशों की समीक्षा करेगी और फिर अंतिम फैसला लिया जाएगा. ऐसे में कर्मचारियों को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है.
मई 2027 तक आ सकती है रिपोर्ट
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था. सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयोग 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगा. इस हिसाब से रिपोर्ट मई 2027 तक आने की उम्मीद है. हालांकि यह केवल रिपोर्ट जमा करने की डेडलाइन है. वेतन बढ़ोतरी की तारीख अभी तय नहीं हुई है.
रिपोर्ट के बाद भी तुरंत नहीं बढ़ेगी सैलरी
रिपोर्ट जमा होने के बाद सरकार उसकी सिफारिशों की समीक्षा करेगी. इसके बाद तय होगा कि किन सिफारिशों को लागू किया जाएगा और किनमें बदलाव होगा. कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ही नया पे स्केल लागू होगा. इसलिए रिपोर्ट आने और नई सैलरी मिलने के बीच कुछ समय लग सकता है.
फिटमेंट फैक्टर पर अभी कोई फैसला नहीं
सरकार ने साफ किया है कि अभी तक फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम बेसिक सैलरी या नए सैलरी स्ट्रक्चर पर कोई फैसला नहीं हुआ है. सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर चल रही संभावित सैलरी और फिटमेंट फैक्टर की खबरों को आधिकारिक नहीं माना जाना चाहिए. अंतिम फैसला आयोग की रिपोर्ट के बाद ही होगा.
कर्मचारियों से लगातार सुझाव ले रहा है आयोग
8वां वेतन आयोग देशभर में कर्मचारी संगठनों से सुझाव ले रहा है. अगस्त में दिल्ली में बैठकें होंगी जबकि सितंबर में चेन्नई और पुडुचेरी में कर्मचारी संगठनों के साथ चर्चा की जाएगी. इसके बाद अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी बैठकें आयोजित की जाएंगी. इन बैठकों में वेतन, पेंशन, डीए, एचआरए और अन्य भत्तों पर सुझाव लिए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: सरकार ने तोड़ी चुप्पी! 8वें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट
कर्मचारियों को आगे क्या उम्मीद रखनी चाहिए
फिलहाल आयोग का पूरा ध्यान कर्मचारी संगठनों से सुझाव लेने पर है. सभी राज्यों से सुझाव मिलने के बाद आयोग वेतन, पेंशन और भत्तों पर अपनी अंतिम सिफारिश तैयार करेगा. फिलहाल कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि रिपोर्ट मई 2027 तक आने की संभावना है, लेकिन नई सैलरी कब से लागू होगी, इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.