गलत टैक्स क्लेम किया तो बढ़ेगी मुश्किल, ITR की जांच में जुटा इनकम टैक्स विभाग, भेजे जा रहे SMS
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR भरते समय अगर आपने टैक्स बचाने के लिए कोई भी गलत दावा किया है, तो अब सतर्क हो जाना जरूरी है. Income Tax Department ऐसे सैकड़ों ITR की जांच कर रहा है, जिनमें गड़बड़ी की आशंका है. विभाग ने 12 दिसंबर से कई टैक्सपेयर्स को ई-मेल और SMS के जरिए अलर्ट भेजना शुरू कर दिया है और उनसे रिवाइज्ड ITR भरने को कहा जा रहा है.
जांच के दायरे में सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, बल्कि वे कंपनियां और फर्म भी हैं जो नौकरीपेशा लोगों का एकमुश्त ITR भरने का काम करती हैं. विभाग का कहना है कि कई बार ये फर्म टैक्स बचाने का लालच देकर गलत क्लेम कर देती हैं. कुछ मामलों में फर्जी खर्च दिखाकर सरकार से रिफंड तक मांगा गया है. इनकम टैक्स विभाग की जांच में यह भी सामने आया है कि टैक्स बचाने के लिए कई लोगों ने अपने ITR में पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को चंदा देने का खर्च दिखाया है. अब ऐसे मामलों पर सख्ती बढ़ाई जा रही है. टैक्स एक्सपर्ट्स की मानें तो सही जानकारी के साथ ITR भरना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है, वरना नोटिस और जुर्माने का खतरा बढ़ सकता है.
More Videos
रेपो रेट के बाद बैंक बढ़ा सकते हैं FD पर ब्याज दरें! ये बैंक दे रहा 8.5% तक का जबरदस्त रिटर्न
रुक जाएगी आपकी मंथली Pension! अगर 30 नवंबर तक नहीं किया ये जरूरी काम
8th Pay Commission में देरी से कर्मचारियों को होगा लाखों का नुकसान? अक्टूबर में होंगी अहम बैठकें
