IRS Tax Refund 2026: टैक्स रिफंड कब आएगा? Where’s My Refund से चेक करें मिनटों में अपना स्टेटस
IRS टैक्सपेयर्स को Where’s My Refund टूल के जरिए अपना टैक्स रिफंड स्टेटस ऑनलाइन चेक करने की सुविधा देता है. यह सेवा IRS.gov और IRS2Go ऐप पर उपलब्ध है. ई फाइल रिटर्न के 24 घंटे बाद और पेपर रिटर्न के चार सप्ताह बाद स्टेटस देखा जा सकता है. अधिकतर रिफंड 21 दिनों के भीतर जारी कर दिए जाते हैं.
IRS Tax Refund: अगर आपने इनकम टैक्स भरा है और आपका रिफंड अभी तक नहीं मिला है, और आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपका रिफंड कहां अटका है, तो परेशान न हों. इंडियन रेवेन्यू सर्विस यानी IRS ने एक टूल लॉन्च किया है जो टैक्सपेयर्स को उनके रिफंड की स्थिति जानने में मदद करता है. टैक्सपेयर्स अपना रिफंड स्टेटस Where’s My Refund टूल से चेक कर सकते हैं. यह वेबसाइट और IRS2Go मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है. आइए जानते हैं कि रिफंड स्टेटस कैसे चेक करें.
कैसे चेक करें IRS रिफंड स्टेटस
टैक्सपेयर्स Where’s My Refund टूल के जरिए 24 घंटे कभी भी अपना रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं. यह सुविधा IRS.gov और IRS2Go ऐप दोनों पर उपलब्ध है.
कब से चेक कर सकते हैं स्टेटस
आप अपना रिफंड स्टेटस इन समय- सीमा के बाद चेक कर सकते हैं.
- 24 घंटे बाद जब IRS ई फाइल रिटर्न रिसीव कर ले.
- 3 से 4 दिन बाद यदि पिछला साल का रिटर्न ई फाइल किया है.
- 4 हफ्ते बाद यदि पेपर रिटर्न पोस्ट से भेजा है.
ध्यान देने वाली बात है कि यह टूल दिन में केवल एक बार अपडेट होता है. आमतौर पर यह रात में अपडेट होता है और सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच उपलब्ध नहीं रहता.
स्टेटस चेक करने के लिए क्या जरूरी
Where’s My Refund टूल का उपयोग करते समय कुछ जरूरी जानकारी देनी होती है
- सोशल सिक्योरिटी नंबर या इंडिविजुअल टैक्सपेयर आइडेंटिफिकेशन नंबर
- फाइलिंग स्टेटस जैसे सिंगल या मैरिड फाइलिंग जॉइंटली
- एक्सपेक्टेड रिफंड की सटीक राशि डॉलर में
ये भी पढ़ें- टैक्स नोटिस से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत, बजट 2026 में क्या बदला और कैसे मिलेगा फायदा
3 स्टेप में काम करेगा ये टूल
- यह टूल रिफंड स्टेटस को 3 स्टेप में दिखाता है
- Return Received
IRS ने आपका रिटर्न प्राप्त कर लिया है और प्रोसेसिंग जारी है - Refund Approved
रिफंड मंजूर हो गया है और पेमेंट की तैयारी चल रही है - Refund Sent
रिफंड आपके बैंक खाते में भेज दिया गया है या चेक के रूप में मेल किया गया है - रिफंड अप्रूव होने के बाद टूल संभावित पेमेंट डेट भी बताता है.
कब तक मिलता है रिफंड
अधिकतर मामलों में ई फाइल रिटर्न मिलने के 21 दिनों के भीतर रिफंड जारी कर दिया जाता है. हालांकि कुछ मामलों में ज्यादा समय भी लग सकता है.
Latest Stories
ये 5 पैसों वाली गलतियां कर सकती हैं परेशान, वॉरेन बफेट ने बताया दौलत बचाने का तरीका
जीरो TDS के लिए भरना होगा Form 128, प्रॉपर्टी से लेकर इन ट्रांजैक्शन के लिए जरूरी! अप्रैल से बदलेंगे नियम
चेक बाउंस और ऑटो डेबिट बड़ा खतरनाक, राजपाल यादव केस से लें सबक, जेल से लेकर हो सकती है ये सजा
