ITR सिर्फ टैक्स भरने के लिए नहीं… इसके 5 ऐसे फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, चेक करें लिस्ट

ITR भरने का समय आते ही ज्यादातर लोग इसे सिर्फ टैक्स जमा करने या कानूनी औपचारिकता पूरी करने का काम समझते हैं. कई लोग तो यह भी मानते हैं कि अगर उनका टैक्स पहले ही कट चुका है, तो ITR भरने की जरूरत नहीं है. लेकिन हकीकत इससे कहीं अलग है.

आईटीआर फाइलिंग Image Credit: FreePik

ITR: हर साल आयकर रिटर्न यानी ITR भरने का समय आते ही ज्यादातर लोग इसे सिर्फ टैक्स जमा करने या कानूनी औपचारिकता पूरी करने का काम समझते हैं. कई लोग तो यह भी मानते हैं कि अगर उनका टैक्स पहले ही कट चुका है, तो ITR भरने की जरूरत नहीं है. लेकिन हकीकत इससे कहीं अलग है. ITR केवल टैक्स से जुड़ा दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह आपकी वित्तीय पहचान और Reliability का भी महत्वपूर्ण प्रमाण होता है.

समय पर ITR दाखिल करने से न केवल आप नियमों का पालन करते हैं, बल्कि भविष्य में कई आर्थिक फायदे भी मिल सकते हैं. बैंक से लोन लेने, टैक्स रिफंड पाने, वीजा आवेदन करने और अपनी वित्तीय साख मजबूत करने जैसे कई कामों में ITR अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में टैक्सपेयर्स के लिए यह समझना जरूरी है कि ITR भरना केवल टैक्स चुकाने तक सीमित नहीं है. आइए जानते हैं इसके पांच बड़े फायदे.

1. पूंजीगत नुकसान का फायदा आगे भी मिलेगा

  • यदि शेयर बाजार या अन्य निवेश में आपको नुकसान हुआ है, तो समय पर ITR भरने पर आप इस नुकसान को अगले 8 वर्षों तक आगे ले जा सकते हैं.
  • भविष्य में होने वाले मुनाफे के साथ इस नुकसान को समायोजित करके टैक्स बचाया जा सकता है.
  • यदि ITR समय सीमा के भीतर दाखिल नहीं किया गया, तो यह लाभ नहीं मिलेगा.

2. लोन मिलने की संभावना बढ़ती है

  • बैंक और वित्तीय संस्थान लोन मंजूर करने से पहले आपकी आय और वित्तीय स्थिति की जांच करते हैं.
  • ऐसे में ITR आपकी आय का आधिकारिक प्रमाण माना जाता है.
  • होम लोन, पर्सनल लोन या बिजनेस लोन के लिए आवेदन करते समय बैंक अक्सर पिछले 2 से 3 साल के ITR मांगते हैं.

3. टैक्स रिफंड पाने का एकमात्र तरीका

  • यदि आपके वेतन से ज्यादा TDS कट गया है या आपने जरूरत से ज्यादा टैक्स जमा कर दिया है, तो उसका रिफंड पाने के लिए ITR दाखिल करना जरूरी है.
  • PPF, NPS या ELSS जैसी टैक्स बचत योजनाओं में निवेश करने वाले लोगों को भी टैक्स रिफंड का लाभ मिल सकता है.
  • रिटर्न दाखिल करने के बाद रिफंड की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है.

4. वीजा आवेदन में होती है मदद

  • विदेश यात्रा या वीजा आवेदन के दौरान कई देश आपकी आर्थिक स्थिति का प्रमाण मांगते हैं.
  • ऐसे मामलों में ITR एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में काम करता है.
  • अमेरिका सहित कई देशों के वीजा आवेदन में पिछले तीन साल के ITR मांगे जा सकते हैं. इससे वीजा मंजूरी की संभावना भी बढ़ जाती है.

5. बढ़ती है वित्तीय विश्वसनीयता

  • नियमित रूप से ITR दाखिल करने से आपकी वित्तीय साख मजबूत होती है.
  • यह दिखाता है कि आपकी आय का रिकॉर्ड पारदर्शी और आधिकारिक है.
  • बैंक, मकान मालिक, बिजनेस पार्टनर और सरकारी एजेंसियां भी कई बार आय के प्रमाण के रूप में ITR मांग सकती हैं.

ITR भरने की महत्वपूर्ण तारीखें

  • वित्त वर्ष 2025-26 के लिए गैर-ऑडिट मामलों में ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 है.
  • व्यवसाय और पेशे से जुड़े गैर-ऑडिट मामलों के लिए यह समय सीमा 31 अगस्त 2026 है.
  • टैक्स ऑडिट वाले मामलों के लिए अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है.
  • वहीं विलंबित रिटर्न यानी लेट फाइलिंग की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 है.
  • समय पर ITR दाखिल करना न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि यह आपकी वित्तीय योजना को भी मजबूत बनाता है और भविष्य में कई महत्वपूर्ण अवसरों का रास्ता खोल सकता है.

इसे भी पढ़ें- 1 जून को इन शेयरों पर रहेगी नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन! लिस्ट में Textile Stocks से लेकर Suzlon Energy जैसे दिग्गज

Latest Stories

सुकन्या समृद्धि योजना खाते को दूसरे बैंक में शिफ्ट करना हुआ आसान. जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया

3 जून से शुरू होगा अन्नपूर्णा योजना के तहत ₹3000 का ट्रांसफर, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान; जानें किनके खातों में आएगी यह रकम

जून में बदल जाएंगे पैसे से जुड़े कई नियम, टैक्स-EMI-LPG और निवेशकों के लिए क्यों है यह महीना अहम?

SBI की इस स्कीम से होगी Post Office की तरह हर महीने कमाई, जानें 5-10 लाख रुपये के निवेश पर कितना इनकम

BOBCARD यूजर्स की बल्ले-बल्ले! हवाई यात्रा पर ₹8000 तक की छूट, होटल बुकिंग पर 20% तक डिस्काउंट; जानें अन्य ऑफर्स

FD और पोस्ट ऑफिस स्कीम में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न, 1 से 5 साल के निवेश से पहले समझ लें फर्क