बाजार में तेजी, सेंसेक्स 293 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के ऊपर, रुपया मजबूत होकर खुला; IT शेयरों में बंपर रैली
सेंसेक्स के 30 शेयरों में InterGlobe Aviation (इंडिगो) और Asian Paints टॉप गेनर शेयर रहे. इसके अलावा Infosys, Tata Consultancy Services, Tech Mahindra और HCLTech में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 0.52 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मीडिया शेयरों में रैली देखने को मिली.
Stock Market Opening Bell : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को मजबूती देखने को मिली. सुबह 9:19 बजे तक निफ्टी 99.65 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 23,641.75 पर कारोबार कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 293.10 अंक यानी 0.39 फीसदी चढ़कर 75,076.56 के स्तर पर पहुंच गया. ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी का रुख दिखाई दिया. निफ्टी मिडकैप 0.52 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो IT और मीडिया शेयरों में रैली देखने को मिली.
IT शेयरों में बंपर रैली

निफ्टी के गेनर
सेंसेक्स के 30 शेयरों में InterGlobe Aviation (इंडिगो) और Asian Paints टॉप गेनर शेयर रहे. इसके अलावा Infosys, Tata Consultancy Services, Tech Mahindra और HCLTech में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली.
वैश्विक मोर्चे पर, डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ईरान के साथ ऐसा समझौता चाहता है जिससे तेहरान कभी परमाणु हथियार हासिल न कर सके. हालांकि उन्होंने जल्द समझौते की इच्छा जताई, लेकिन प्रक्रिया में जल्दबाजी से इनकार किया. इस बयान पर बाजार की नजर बनी हुई है.
IPO अपडेट
- Merritronix का 70.03 करोड़ रुपये का IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू आधारित बुक-बिल्डिंग इश्यू है.
- Aureate Tradde के IPO का दूसरा दिन है. कंपनी प्राइमरी मार्केट से 27.29 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इश्यू प्राइस 70 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयरों का है.
करेंसी मार्केट का हाल
भारतीय रुपया भी मजबूती के साथ खुला. सोमवार को रुपया 94.97 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि शुक्रवार को इसका बंद भाव 95.00 प्रति डॉलर था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजारों में तेजी ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 42 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 715 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 192 अंकों की मजबूती देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.97 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 1.81 फीसदी की तेजी रही.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?
बीते कारोबारी सत्र में, शुक्रवार 29 मई को शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली. BSE Sensex 1,092 अंक फिसलकर 74,775 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 359 अंक गिरकर 23,547 के स्तर पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली रही.
कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव रही थी. सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 121 अंकों की बढ़त के साथ 75,988 पर खुला, जबकि निफ्टी 5 अंक की मामूली गिरावट के साथ 23,902 पर कारोबार करता दिखा. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ बाजार पर दबाव बढ़ता गया और दोपहर 3 बजे से पहले सेंसेक्स करीब 450 अंक टूटकर 75,531 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी भी 130 अंक गिरकर 23,773 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
इसे भी पढ़ें- 1 जून को इन शेयरों पर रहेगी नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन! लिस्ट में Textile Stocks से लेकर Suzlon Energy जैसे दिग्गज
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस कंपनी को हुआ रिकॉर्ड मुनाफा, प्रमोटर्स ने भी बढ़ाई होल्डिंग, यूरिया बिजनेस से मिला बूस्ट; रखें शेयरों पर नजर
कुछ ही घंटों में खुलेगा बाजार, इस ₹41 के मल्टीबैगर स्टॉक पर टिका लें निगाह… 5 वर्षों में दिया 3210% रिटर्न
रिकॉर्ड डेट नजदीक, Bonus Share देने जा रही ये 2 चर्चित कंपनियां, लिस्ट में टाटा ग्रुप का भी स्टॉक शामिल
