पेंशन के साथ फ्री इलाज भी, बड़ा प्लान रेडी!
सेवानिवृत्ति का दौर अक्सर आराम और शांति का होता है, लेकिन इस समय के साथ-साथ कई नई चुनौतियां भी सामने आती हैं. इनमें सबसे प्रमुख है बढ़ती उम्र के साथ होने वाले चिकित्सा खर्च. उम्र बढ़ने के साथ बीमारियां बढ़ती हैं, अस्पतालों के चक्कर लगते हैं और मेडिकल बिल तेजी से बढ़ने लगते हैं. यही कारण है कि करोड़ों लोगों के लिए सेवानिवृत्ति की सबसे बड़ी चिंता अब केवल पेंशन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खर्च भी बन गए हैं.
इस गंभीर समस्या का हल निकालने की कोशिश अब पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) कर रहा है, जो एक नया उत्पाद एनपीएस स्वास्थ्य लॉन्च करने की तैयारी में है.