1 जुलाई 2025 से बिना आधार वेरिफिकेशन नहीं बनेगा PAN कार्ड, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइन
सरकार ने PAN कार्ड सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए 1 जुलाई 2025 से आधार वेरिफिकेशन (Aadhaar Authentication) अनिवार्य कर दिया है. इसका मतलब है कि अब नए PAN कार्ड के लिए आवेदन करते समय केवल डॉक्युमेंट अपलोड करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी वेरिफिकेशन करना जरूरी होगा. यह नियम CBDT द्वारा जारी किया गया है.
इस बदलाव का उद्देश्य टैक्स चोरी और फर्जी PAN कार्ड के धंधे पर लगाम लगाना है. अभी तक कई लोग एक से अधिक PAN कार्ड बनवाकर टैक्स की हेराफेरी कर रहे थे या किसी और के नाम पर कार्ड बनाकर अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. लेकिन अब Aadhaar की यूनिक और बायोमैट्रिक पहचान के चलते ये सब संभव नहीं होगा.
मौजूदा PAN होल्डर्स को भी 31 दिसंबर 2025 तक अपना PAN Aadhaar से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है, वरना 1 जनवरी 2026 से उनका PAN अमान्य हो जाएगा. मार्च 2024 तक देश में 74 करोड़ PAN धारकों में से लगभग 13 करोड़ लोग अभी तक अपने कार्ड को आधार से लिंक नहीं कर पाए हैं.
More Videos
8th Pay Commission NC-JCM Letter | सैलरी पर मीटिंग से बच रहा आयोग, चिट्ठी में उठे बड़े सवाल!
S&P Warning on Crude, LPG| सिर्फ 25 दिन की LPG, इस मुश्किल से कैसे निपटेगा भारत?
जनधन और BSBDA खातों के लिए बड़ी राहत, लो बैलेंस पर नहीं लगेगा जुर्माना
