अब बिना PIN डाले PhonePe से कर सकेंगे ट्रांजैक्शन, फिंगरप्रिंट-फेस से होगा पेमेंट, ऐसे एक्टिव करें बायोमेट्रिक फीचर

डिजिटल पेमेंट को और आसान और सुरक्षित बनाने के लिए PhonePe ने बड़ा कदम उठाया है. अब यूजर्स UPI भुगतान के लिए पिन डालने की जगह फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन का इस्तेमाल कर सकेंगे. यह नई बायोमेट्रिक सुविधा फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू की गई है, जिससे छोटे भुगतान पहले से ज्यादा तेज और सुरक्षित होंगे.

PhonePe UPI Payments Biometric Authentication: PhonePe ने UPI पेमेंट को और आसान और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब यूजर्स फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए बिना UPI पिन डाले पेमेंट कर सकेंगे. यह सुविधा फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द ही iOS पर भी आएगी.

बिना पिन के होगा सुरक्षित भुगतान

नए फीचर के तहत यूजर्स अपने स्मार्टफोन की बायोमेट्रिक सुरक्षा जैसे फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक का इस्तेमाल करके UPI पेमेंट कर पाएंगे. इससे हर बार UPI पिन डालने की जरूरत नहीं होगी. खास बात यह है कि यह सुविधा ₹5,000 तक के ट्रांजैक्शन के लिए लागू होगी. ₹5,000 से अधिक राशि के भुगतान के लिए पहले की तरह UPI पिन जरूरी रहेगा. यह फीचर भीड़भाड़ वाली जगहों पर पेमेंट करते समय ‘शोल्डर सर्फिंग’ यानी किसी के पिन देख लेने के खतरे को कम करेगा. साथ ही गलत पिन डालने या पिन भूलने से होने वाली ट्रांजैक्शन फेल की समस्या भी घटेगी.

ऐसे करें बायोमेट्रिक पेमेंट एक्टिव

यूजर्स कुछ आसान स्टेप्स में इस सुविधा को शुरू कर सकते हैं:

  • PhonePe ऐप खोलें.
  • प्रोफाइल सेक्शन में जाएं.
  • Manage Payments पर टैप करें.
  • Biometric Pay आइकन चुनें.
  • अपने बैंक अकाउंट के लिए Biometric Authentication ऑन करें.
  • एक बार UPI पिन और बायोमेट्रिक से कन्फर्म करके सेटअप पूरा करें.

अगर किसी कारण से बायोमेट्रिक काम नहीं करता (जैसे कम रोशनी या सेंसर की समस्या), तो यूजर तुरंत UPI पिन का विकल्प चुन सकते हैं.

रोजमर्रा के हर भुगतान में मिलेगी सुविधा

यह फीचर पीयर-टू-पीयर मनी ट्रांसफर, QR कोड स्कैन कर दुकान पर पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग और बैंक बैलेंस चेक करने जैसे सभी सामान्य उपयोग में काम करेगा. PhonePe के हेड ऑफ पेमेंट्स दीप अग्रवाल ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य डिजिटल पेमेंट को हर भारतीय के लिए आसान और सुरक्षित बनाना है. बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से पेमेंट का अनुभव तेज, सुरक्षित और बिना रुकावट वाला होगा. कंपनी का मानना है कि इस कदम से डिजिटल पेमेंट पहले से ज्यादा भरोसेमंद और सुविधाजनक बनेंगे.

Latest Stories

50 लाख से ज्यादा कमाने वाले गलत तरीके से बचा रहे थे टैक्स, IT डिपार्टमेंट ने कई सीनियर एग्जीक्यूटिव को भेजा नोटिस

VRS के पैसों पर नहीं लगेगा इनकम टैक्स? नए ड्राफ्ट नियमों में प्रस्ताव, जानिए किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने तक हर साल 18 हजार दे रही उत्तर प्रदेश सरकार, जानें किसे मिलता है लाभ, कैसे करें अप्लाई

बेरोजगार युवाओं को 24 हजार दे रही बिहार सरकार, जानें किसे मिलता है लाभ, ऐसे करें आवेदन

LTC क्लेम लेना होगा मुश्किल, अब दिखाने होंगे ज्यादा सबूत, क्लेम करने से पहले जान लें नई शर्तें

1 अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए PAN बनवाने में बर्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य, ड्राफ्ट इनकम टैक्स नियम जारी