Credit Card Defaulters और Personal Loan लेने वालों के ल‍िए RBI का सबसे बड़ा अलर्ट!

अगर आपके ऊपर बैंक, NBFC या क्रेडिट कार्ड का लोन है तो सावधान रहें. RBI ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया, कॉल और WhatsApp के जरिए कुछ लोग “लोन माफी” या “डेब्ट वेवर सर्टिफिकेट” दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं. ये स्कैमर्स प्रोसेसिंग, लीगल या सर्विस फीस के नाम पर पैसे मांगते हैं और बाद में गायब हो जाते हैं. RBI के मुताबिक, लोन से जुड़ी किसी भी राहत के लिए सीधे अपने बैंक या लेंडर से ही संपर्क करें. किसी तीसरे व्यक्ति पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है.

Short Videos