TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

1 तोला में कितना ग्राम होता है सोना, जान लीजिए फिर कभी नहीं खाएंगे धोखा

भारत में शादी-ब्याह के वक्त सोने की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है. लेकिन सोने की खरीदारी के दौरान आप 'तोला' शब्द को काफी सुनते होंगे. क्या आप जानते हैं तोला के पीछे की कहानी क्या है और 1 तोला में कितने ग्राम होते हैं?

1 तोला में कितने ग्राम? Image Credit: @Money9live

भारत में सोने की कीमत और खपत दोनों ही ज्यादा है. कीमत चाहे जितना भी अधिक हो, लोग उसकी खरीदारी करते ही हैं. भारत में शादी-ब्याह के वक्त भी सोने की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है. लेकिन सोने की खरीदारी के दौरान आप ‘तोला’ शब्द को काफी सुनते होंगे. क्या आप जानते हैं तोला के पीछे की कहानी क्या है और 1 तोला में कितने ग्राम होते हैं?

1 तोला में कितना ग्राम?

भारत में एक तोला 11.6638 ग्राम के बराबर होता है. हालांकि भारत में कई जौहरी आसान गणना के लिए एक तोला का वजन 10 ग्राम तक बताते हैं. वहीं यूनाइटेड किंगडम और पाकिस्तान जैसे देशों में 1 तोला क्रमश: 11.7 ग्राम और 12.5 ग्राम के बराबर होता है. ग्राम की तुलना में तोला की क्या है कीमत?

ग्रामतोला
1 ग्राम0.085735 तोला
10 ग्राम0.857352 तोला
20 ग्राम1.714705 तोला
30 ग्राम2.572057 तोला
40 ग्राम3.429410 तोला
50 ग्राम4.286763 तोला
100 ग्राम8.5732526 तोला
200 ग्राम17.147052 तोला
ग्राम के आधार पर तोला

क्या है सोने का भाव?

बताते चलें कि दिवाली के बाद से ही सोना और चांदी कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है. गुरुवार, 15 नवंबर तक दिल्ली में 700 रुपये की गिरावट के साथ गोल्ड के रेट 77,050 रुपये प्रति ग्राम हो गया था. इसके साथ चांदी की कीमत में भी 2,310 रुपये की गिरावट देखी गई थी जिसके बाद इसकी कीमत 90,190 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए थे.

ये भी पढ़ें- यहां मिलता है सबसे सस्‍ता सोना, 10 ग्राम की कीमत सिर्फ इतनी

क्या होता है तोला?

तोला जिसे टोलाह या टोल भी कहा जाता है, सोना और चांदी को मापने की एक प्राचीन इकाई है. भारत और साउथ एशिया में 1833 के आसपास इसकी शुरुआत हुई थी. इसका उद्देश्य अनाज और कीमती धातुओं के सही आदान-प्रदान को आसान बनाने के लिए किया जाता है. तोला शब्द की जड़ें वैदिक काल में हैं. पुराने समय में इसका इस्तेमाल मसाले और सोने जैसी वस्तुओं के साथ व्यापार करने के दौरान मापन के लिए होता था.