Supreme Court On RERA: ‘RERA को बंद ही कर दो’, रियल एस्टेट रेगुलेशन पर क्यों भड़का सुप्रीम कोर्ट ?

रियल एस्टेट सेक्टर में घर खरीदारों की मुश्किलें एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सुनवाई के दौरान Supreme Court of India ने रेरा के कामकाज पर कड़ी टिप्पणी की. कोर्ट ने इस बात पर नाराजगी जताई कि जिस कानून का मकसद होमबायर्स को सुरक्षा देना था, वही कई मामलों में प्रभावी राहत दिलाने में कमजोर दिख रहा है. RERA को पारदर्शिता बढ़ाने और समय पर प्रोजेक्ट डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था. लेकिन कोर्ट के सामने आए मामलों में देरी, आदेशों के अनुपालन की कमी और खरीदारों को लंबा इंतजार जैसी समस्याएं उजागर हुईं. कोर्ट ने संकेत दिया कि अगर प्रवर्तन मजबूत नहीं होगा, तो कानून का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा.

कई खरीदार सालों तक पजेशन का इंतजार करते हैं. EMI और किराया एक साथ चुकाने की मजबूरी आम शिकायत बन चुकी है. रेरा के आदेशों के बावजूद राहत में देरी होने पर खरीदार अदालतों का रुख कर रहे हैं.

Short Videos