इटली की दिग्गज कंपनी की भारत में एंट्री, Signature Global के साथ किया पार्टरनरशिप; बनाएगी ₹2900 करोड़ का लग्जरी प्रोजेक्ट

Signature Global ने Tonino Lamborghini के साथ साझेदारी कर गुरुग्राम के सेक्टर 71 में 2,900 करोड़ रुपये का लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च करने की घोषणा की है. Tonino Lamborghini Residences Gurugram नाम का यह प्रोजेक्ट 12.40 एकड़ में विकसित होगा, जिसमें 812 लग्जरी अपार्टमेंट्स बनाए जाएंगे. यह Tonino Lamborghini की भारत के रियल स्टेट मार्केट में पहली एंट्री है.

रियल स्टेट सेक्टर Image Credit: money9live

Gurugram luxury Project: रियल एस्टेट सेक्टर में प्रीमियम हाउसिंग की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में Signature Global ने बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने इटली के लग्जरी लाइफस्टाइल ब्रांड Tonino Lamborghini के साथ साझेदारी कर गुरुग्राम में करीब 2,900 करोड़ रुपये की लागत से एक शानदार लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च करने की घोषणा की है. यह प्रोजेक्ट हाई-एंड होमबायर्स और लग्जरी लाइफस्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.

सेक्टर 71 में होगा निर्माण

गुरुवार को कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में बताया है कि इस प्रोजेक्ट का नाम Tonino Lamborghini Residences Gurugram रखा गया है. यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के सेक्टर 71 में 12.40 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा. इसमें कुल 812 लग्जरी अपार्टमेंट्स बनाए जाएंगे. यह Tonino Lamborghini की भारत के रेजिडेंशियल रियल एस्टेट मार्केट में पहली एंट्री मानी जा रही है, जिससे इस प्रोजेक्ट को खास पहचान मिलने की उम्मीद है.

2,900 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 2,890.97 करोड़ रुपये है. Signature Global और Tonino Lamborghini के बीच लाइसेंस एग्रीमेंट हुआ है, जिसके तहत भारतीय कंपनी इस ब्रांड नाम का उपयोग करेगी. कमर्शियल शर्तों के तहत Tonino Lamborghini को एक तय फीस किस्तों में दी जाएगी. साथ ही, अगर प्रोजेक्ट की कुल आय एक तय सीमा से ऊपर जाती है, तो अतिरिक्त फीस भी दी जाएगी.

गुरुग्राम बनेगा लग्जरी हाउसिंग हब

गुरुग्राम पहले से ही NCR का प्रमुख रियल एस्टेट हब माना जाता है, जहां कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स, बिजनेस लीडर्स और हाई नेटवर्थ खरीदारों की मांग मजबूत है. ऐसे में Signature Global का यह नया प्रोजेक्ट शहर के लग्जरी हाउसिंग मार्केट को और मजबूती दे सकता है. सेक्टर 71 लोकेशन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जाता है, जहां कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित हो रहा है.

कंपनी ने क्या कहा

Signature Global Limited के चेयरमैन Pradeep Aggarwal ने कहा कि हमारा विजन हमेशा से भारत में शहरी जीवन के मानकों को फिर से परिभाषित करना रहा है, जिसके लिए हम विश्व स्तरीय इनोवेशन को अपनी धरती पर ला रहे हैं. Tonino Lamborghini जैसी वैश्विक हस्ती के साथ साझेदारी करके हम सिर्फ अपार्टमेंट्स नहीं बना रहे हैं, बल्कि एक ऐसी लाइफस्टाइल तैयार कर रहे हैं, जो आधुनिक भारतीय उपलब्धि हासिल करने वालों की महत्वाकांक्षाओं से मेल खाती है. Tonino Lamborghini S.p.A. के संस्थापक और अध्यक्ष Tonino Lamborghini ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के साथ कंपनी ने भारतीय ब्रांडेड रियल एस्टेट मार्केट में प्रवेश किया है.

Signature Global का मजबूत प्रदर्शन

दिसंबर 2025 तक Signature Global करीब 16.5 मिलियन स्क्वायर फीट रियल एस्टेट डिलीवर कर चुकी है. वहीं, पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 8,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की हाउसिंग प्रॉपर्टी बिक्री दर्ज की थी. ये आंकड़े दिखाते हैं कि कंपनी तेजी से विस्तार कर रही है.

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया से चमके ज्वेलरी स्टॉक! एक महीने में 15% तक की आई तेजी; Titan से लेकर PC Jeweller तक पर टिकी नजर