₹30 डिविडेंड, बायबैक और 1:10 स्टॉक स्प्लिट, 17 अप्रैल को 3 स्टॉक्स में बड़ा एक्शन, रडार में रखें शेयर
अगले हफ्ते बाजार में Aurobindo Pharma, Muthoot Finance समेत 3 कंपनियों में बड़े कॉरपोरेट एक्शन होने वाले हैं. 17 अप्रैल को डिविडेंड, बायबैक, स्टॉक स्प्लिट जैसे फैसले लागू होंगे. इन घटनाओं से इन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है.
Share Market News: अगले हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ नतीजों ही नहीं, बल्कि कई अहम कॉरपोरेट एक्शन पर भी निवेशकों की नजर रहने वाली है. डिविडेंड, बायबैक, स्टॉक स्प्लिट और डिमर्जर जैसे बड़े फैसले कुछ चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में हलचल ला सकते हैं. ऐसे में अगर आप इन स्टॉक्स पर नजर रख रहे हैं, तो ये अपडेट आपके लिए जरूरी है.
Aurobindo Pharma: बायबैक का मौका
Aurobindo Pharma के शेयरधारकों के लिए 17 अप्रैल 2026 अहम तारीख है. इसी दिन कंपनी का बायबैक एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों है. यानी, जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक शेयर होंगे, वही बायबैक के लिए पात्र होंगे. आमतौर पर बायबैक से शेयरधारकों को अतिरिक्त फायदा मिल सकता है. कंपनी के शेयर मौजूदा वक्त में 1,350 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है.
Muthoot Finance: ₹30 प्रति शेयर डिविडेंड
Muthoot Finance भी 17 अप्रैल को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट तय कर चुकी है. कंपनी ने 30 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसका मतलब है कि योग्य निवेशकों को सीधे नकद लाभ मिलेगा, जिससे यह स्टॉक शॉर्ट टर्म में आकर्षण का केंद्र बन सकता है. शेयर की मौजूदा कीमत 3,574 रुपये है.
Pashupati Cotspin: स्टॉक स्प्लिट
स्मॉलकैप कंपनी Pashupati Cotspin 1:10 के स्टॉक स्प्लिट के लिए चर्चा में है. इसका एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट भी 17 अप्रैल है. फिलहाल शेयर की कीमत करीब 1000 रुपये के आसपास है. स्प्लिट के बाद शेयर की कीमत कम हो जाएगी, जिससे इसमें लिक्विडिटी बढ़ सकती है और छोटे निवेशकों की भागीदारी भी बढ़ सकती है.
अगले हफ्ते ये चारों कॉरपोरेट एक्शन बाजार में हलचल पैदा कर सकते हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे इन तारीखों और फैसलों पर नजर बनाए रखें, ताकि कोई मौका हाथ से न निकल जाए.
यह भी पढ़ें: विजय केडिया ने खरीदे 10 लाख शेयर, ये Maruti-Tata सप्लायर स्टॉक 1 हफ्ते में 19% उछला, क्या आपसे मौका छूट रहा?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
फ्री में मिलेंगे LIC के शेयर! 21 लाख निवेशकों की लगी लॉटरी, बोनस शेयर बांटने की तैयारी में कंपनी, चेक करें डेट
Share Markets on Monday: सोमवार को निवेश से पहले जान लें ये 5 फैक्टर, आपके पोर्टफोलियो पर डाल सकते हैं असर
आशीष कचोलिया ने खरीदे 15 लाख नए शेयर, इन 3 कंपनियों में बढ़ाया स्टेक, 1585% तक रिटर्न दे चुका है स्टॉक
