PSU शिपबिल्डिंग कंपनी ने खरीदी श्रीलंका की सबसे बड़ी यूनिट, 1 हफ्ते में 9% उछाल, 52 वीक हाई से 45% नीचे, खरीद का मौका?
Mazagon Dock ने 249.5 करोड़ रुपये में श्रीलंका की Colombo Dockyard में 51% हिस्सेदारी खरीद ली है. यह कंपनी की पहली अंतरराष्ट्रीय डील है. हालांकि शेयर ने एक महीने में 9% रिटर्न दिया है, लेकिन अब भी 52 वीक हाई से 45% नीचे ट्रेड कर रहा है.
Mazagon Dock Share Price: भारत की सरकारी डिफेंस कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाते हुए श्रीलंका की प्रमुख शिपबिल्डिंग कंपनी कोलंबो डॉकयार्ड पीएलसी (CDPLC) में 51% हिस्सेदारी खरीद ली है. यह अधिग्रहण भारत की समुद्री ताकत को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने की दिशा में अहम पहल मानी जा रही है. खास बात यह है कि जिस कंपनी को खरीदा गया है, वह श्रीलंका की सबसे बड़ी शिपबिल्डिंग यूनिट रही है.
श्रीलंका की सबसे बड़ी शिपयार्ड अब MDL की सहायक कंपनी
करीब 249.5 करोड़ रुपये की इस डील के बाद कोलंबो डॉकयार्ड अब MDL की सब्सिडियरी बन गई है. MDL, जो भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत काम करती है, इस अधिग्रहण के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है. यह कदम सरकार के Maritime Amrit Kaal Vision 2047 के तहत समुद्री सेक्टर को मजबूत करने की रणनीति से भी जुड़ा हुआ है.
यह भी पढ़ें: NSDL Q4 Results: 30 अप्रैल को आएंगे नतीजे, 8.5% चढ़े शेयर के बीच डिविडेंड का बड़ा संकेत, जानें मौजूदा कीमत
बोर्ड में बदलाव, MDL की पकड़ मजबूत
डील पूरी होने के बाद कोलंबो डॉकयार्ड के बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है. MDL के CMD कैप्टन जगमोहन (रिटायर्ड) को 7 अप्रैल 2026 से नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाया गया है. इसके अलावा, MDL के डायरेक्टर (शिपबिल्डिंग) बीजू जॉर्ज और डायरेक्टर (फाइनेंस) रुचिर अग्रवाल को भी बोर्ड में शामिल किया गया है. वहीं, थिमिरा एस. गोडाकुंबुरा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO बने रहेंगे, जिससे ऑपरेशंस में निरंतरता बनी रहेगी.
इस अधिग्रहण के जरिए MDL अब भारत के बाहर भी अपने कारोबार को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. कोलंबो डॉकयार्ड की लोकेशन और उसकी मौजूदा क्षमता MDL को अंतरराष्ट्रीय शिपबिल्डिंग और रिपेयर मार्केट में मजबूत स्थिति दिला सकती है.
शेयर का प्रदर्शन
अगर शेयर की चाल देखें तो पिछले एक महीने में MDL के शेयर ने करीब 9% का रिटर्न दिया है, जिससे इसमें हल्की तेजी दिखी है. लेकिन लंबी अवधि की तस्वीर अभी भी कमजोर बनी हुई है. पिछले 6 महीनों में शेयर करीब 13% गिरा है और यह अपने 52 हफ्ते के हाई 3,775 रुपये से करीब 45% नीचे ट्रेड कर रहा है. फिलहाल शेयर की कीमत करीब 2,057 रुपये है. Groww के टेक्निकल एनालिसिस के मुताबिक स्टॉक फिलहाल बुलिश है.
यह भी पढ़ें: हर शेयर पर मिलेगा ₹12 का डिविडेंड! रिकॉर्ड डेट भी तय; सप्ताह भर में 16% उछला शेयर का भाव
ऐसे में कंपनी का यह अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण भले ही भविष्य के लिहाज से बड़ा कदम हो, लेकिन शेयर की चाल अभी भी निवेशकों के लिए ध्यान देने वाली बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
पेनी स्टॉक में छुपा खजाना! शेयर के भाव से 2X डिविडेंड दे रही कंपनी, 3 साल में पैसा डबल, फंडामेंटल्स दमदार
NSDL Q4 Results: 30 अप्रैल को आएंगे नतीजे, 8.5% चढ़े शेयर के बीच डिविडेंड का बड़ा संकेत, जानें मौजूदा कीमत
बेहद मजबूत आर्डर बुक, 5 साल में 900 फीसदी तक का रिटर्न, HAL सहित इन 3 शेयरों पर रखें नजर
