अमेरिकी टैरिफ का झटका, टूट गए Tata Steel, JSW Steel जैसे मेटल स्टॉक्स, इनमें से कौन सा शेयर आपके पास?
ट्रंप के ऐलान के बाद भारतीय स्टील कंपनियों को ही नहीं, बल्कि ग्लोबल मेटल सेक्टर पर भी असर पड़ने की आशंका है. इस ऐलान के बाद भारतीय स्टील कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई. सुबह 10:10 बजे Nifty Metals Index 0.8 फीसदी गिरकर 9,118 पर पहुंच गया. JSW Steel, Tata Steel और SAIL जैसे बड़े शेयर 1.5 फीसदी से 2 फीसदी तक लुढ़क गए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील इंपोर्ट पर टैरिफ दोगुना करने की घोषणा की. जिसके बाद भारतीय मेटल सेक्टर के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली. ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका में आने वाले स्टील पर लगने वाला टैरिफ 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया जाएगा, जो 4 जून 2025 से लागू होगा. इसका असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में साफ नजर आया. सुबह 10:10 बजे तक Nifty Metal Index 0.8 फीसदी गिरकर 9,118 पर आ गया. इस इंडेक्स में JSW Steel, Tata Steel और SAIL जैसे शेयरों में 1.5 फीसदी से 2 फीसदी तक की गिरावट देखी गई.
निफ्टी मेटल के शेयरों का हाल
शेयर | ओपन | हाई | लो | पिछला बंद | अभी का भाव (LTP) | बदलाव (₹) | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|---|
NIFTY METAL | 9,130.75 | 9,142.60 | 9,047.95 | 9,193.25 | 9,117.30 | -75.95 | -0.83% |
ADANIENT | 2,527.00 | 2,557.20 | 2,516.70 | 2,519.90 | 2,552.30 | +32.40 | +1.29% |
WELCORP | 930.00 | 936.00 | 912.65 | 935.55 | 941.00 ⬆ | +5.45 | +0.58% |
NATIONALUM | 179.00 | 181.90 | 176.34 | 180.35 | 181.10 | +0.75 | +0.42% |
SAIL | 127.00 | 129.50 | 126.43 | 129.18 | 129.29 | +0.11 | +0.09% |
HINDCOPPER | 246.00 | 249.58 | 242.91 | 247.51 | 246.73 | -0.78 | -0.32% |
JINDALSTEL | 935.00 | 948.95 | 930.00 | 948.90 | 943.80 | -5.10 | -0.54% |
JSL | 641.80 | 644.60 | 633.35 | 644.75 | 640.60 | -4.15 | -0.64% |
HINDALCO | 628.95 | 631.85 | 618.00 | 633.50 | 628.85 | -4.65 | -0.73% |
APLAPOLLO | 1,810.00 | 1,810.00 | 1,782.10 | 1,811.70 | 1,793.40 ⬆ | -18.30 | -1.01% |
TATASTEEL | 159.00 | 160.12 | 157.30 | 161.02 | 159.26 | -1.76 | -1.09% |
NMDC | 711.10 | – | 709.40 | 711.70 | 710.39 | -0.78 | -0.11% |
VEDL | 433.80 | 433.90 | 425.90 | 435.55 | 430.00 | -5.55 | -1.27% |
HINDZINC | 457.00 | 460.90 | 450.50 | 458.20 | 451.60 | -6.60 | -1.44% |
JSWSTEEL | 987.00 | 987.00 | 969.25 | 993.90 | 977.50 | -16.00 | -1.61% |
LLOYDSME | 1,380.00 | 1,383.30 | 1,331.10 | 1,393.10 | 1,333.50 | -59.60 | -4.28% |
ट्रंप का बयान और उसके मायने
ट्रंप ने यह घोषणा पेनसिल्वेनिया में यू.एस. स्टील के एक कार्यक्रम के दौरान की. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि यह कदम अमेरिका की मजबूती के लिए जरूरी है. ट्रंप ने जापान की कंपनी Nippon Steel और U.S. Steel के बीच संभावित सौदे का भी जिक्र किया और भरोसा दिलाया कि इससे कोई नौकरी नहीं जाएगी और ना ही प्रोडक्शन विदेश में शिफ्ट किया जाएगा. ट्रंप ने चीन को निशाने पर लेते हुए कहा अमेरिका का भविष्य पिट्सबर्ग की ताकत और गर्व से बनना चाहिए, न कि शंघाई के घटिया स्टील से.
इसे भी पढ़ें- जून की शुरुआत डर के साथ, सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा फिसला, FMCG और PSU बैंक को छोड़ सभी इंडेक्स दबाव में
यूरोपीय यूनियन ने की आलोचना
अमेरिका के इस कदम की यूरोपीय यूनियन (EU) ने कड़ी आलोचना की है. एक प्रवक्ता ने कहा कि हम अमेरिका द्वारा स्टील पर टैरिफ 25 फीसदी से 50 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा पर खेद जताते हैं. यह कदम एक बातचीत के जरिए हल की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाता है. यूरोपीय यूनियन ने साफ किया है कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो वे अपनी रोक कर रखी गई जवाबी कार्रवाई को 14 जुलाई से पहले लागू कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.