जून की शुरुआत डर के साथ, सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा फिसला, FMCG और PSU बैंक को छोड़ सभी इंडेक्स दबाव में
2 जून कोे बाजार के शुरुआत लाल निशान के साथ हुई. एशियाई बाजारों के रुझानो के मुताबिक बाजार खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 557 अंकों की गिरावट के साथ 80,861 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 165 अंक फिसलकर 24,595 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

Stock Market Opening Bell: एशियाई बाजारों में बिकवाली का असर भारतीय बाजार में देखने को मिला. आज, 2 जून को बाजार गिरकर खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 557 अंकों की गिरावट के साथ 80,861 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 165 अंक फिसलकर 24,595 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 में बिकवाली और 5 में तेजी देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG और सरकारी बैकों को छोड़कर सभी सेक्टर में गिरावट देखने को मिली.
सेंसेक्स के अधिकतर शेयर फिसले( टाटा स्टील और टाटा मोटर्स में सबसे ज्यादा गिरावट)

निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव (%) |
APOLLOHOSP | 6,944.00 | 7,070.50 | 6,933.00 | 6,880.50 | 7,045.00 | 2.39 |
ADANIPORTS | 1,432.80 | 1,451.30 | 1,425.30 | 1,432.80 | 1,448.30 | 1.08 |
BEL | 385.00 | 389.25 | 383.75 | 384.60 | 388.20 | 0.94 |
HINDUNILVR | 2,347.90 | 2,384.00 | 2,343.60 | 2,348.30 | 2,364.10 | 0.67 |
SBIN | 812.85 | 816.65 | 809.2 | 812.3 | 816.65 | 0.54 |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | ओपेन (₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव (%) |
SHRIRAMFIN | 638.30 | 638.30 | 625.00 | 639.35 | 627.15 | -1.91 |
HEROMOTOCO | 4,310.10 | 4,318.70 | 4,224.00 | 4,309.30 | 4,228.30 | -1.88 |
BAJAJ-AUTO | 8,621.50 | 8,621.50 | 8,450.00 | 8,607.00 | 8,459.50 | -1.71 |
TECHM | 1,565.00 | 1,569.00 | 1,546.00 | 1,573.90 | 1,547.20 | -1.7 |
JSWSTEEL | 987 | 987 | 973.35 | 993.5 | 977 | -1.66 |
Vodafone Idea में तेजी
आज के शुरुआती कारोबार में Vodafone Idea के शेयरों में तेजी देखने को मिली. यह तेजी डेढ़ फीसदी से ज्यादा थी. दरअसल कंपनी को मार्च तिमाही में 7,166.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जो पिछले साल के मुकाबले कम है. इसके अलावा कंपनी ने 20,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने की योजना बनाई है.
Leela Hotels IPO की लिस्टिंग आज
द लीला ब्रांड की पैरेंट कंपनी Schloss Bangalore Ltd का IPO आज यानी 2 जून 2025 को BSE और NSE पर लिस्ट हो रहा है. लीला होटल्स का IPO हाल ही में 26 मई से 28 मई के बीच खुला था, और 29 मई को शेयर अलॉटमेंट हुआ था. इसका GMP फीकी लिस्टिंग के संकेत दे रहा है.
एशियाई बाजारों में बिकवाली का असर
- आज, सुबह एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिली.
- गिफ्ट निफ्टी में 48 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- जापान के निक्केई में 613 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.
- हैंग सेंग में 554 अंकों या 2.37 फीसदी की गिरावट देखी गई.
- कोस्पी में 0.20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में भी 1.61 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
बाजार का सेंटीमेंट बिगाड़ने में ये कारण अहम
- रूस-यूक्रेन में बढ़ता तनाव.
- कोविड के बढ़ते मरीजों की संख्या और मरने वालों की बढ़ती संख्या.
- एशियाई बाजारों में गिरावट.
- ट्रम्प ने स्टील और एल्यूमीनियम इंपोर्ट पर मौजूदा टैरिफ को 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की घोषणा की है. बाजार के जानकारो का कहना है कि इससे मेटल एक्सपोर्ट पर असर देखने को मिल सकता है.
पिछले कारोबारी दिन बाजार में गिरावट
हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार यानी 30 मई को बाजार में बिकवाली देखने को मिली थी. सेंसेक्स 182 अंक गिरकर 81,451 के स्तर पर बंद हुआ था. वही, निफ्टी में भी 83 अंक फिसलकर 24,751 के लेवल पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी देखने को मिली थी. जोमैटो का शेयर 4.95 फीसदी चढ़ा. SBI, HDFC बैंक, LT और बजाज फिनसर्व के शेयर भी 2 फीसदी ऊपर बंद हुए थे. अगर निफ्टी की बात करें तो निफ्टी के 50 शेयरों में से 7 में तेजी और 43 में गिरावट रही थी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

Yes Bank के बोर्ड ने दी 16,000 करोड़ जुटाने की योजना को मंजूरी, Carlyle group ने बल्क डील में बेची हिस्सेदारी

इस दिग्गज कंपनी ने छोड़ा ओला इलेक्ट्रिक का साथ, 552 करोड़ में बेच दी अपनी पूरी हिस्सेदारी

लाल रंग में बंद हुआ बाजार, फिर भी कंपनी के शेयर में आई 19 फीसदी की तेजी, मस्क के पिता बने वजह
