मुकुल अग्रवाल, मधुसूदन केला, आशीष धवन के इन 3 स्टॉक पर रखें नजर, 6 महीने में 80% तक की तेजी; बनेगा अगला मल्टीबैगर?

मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों में दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल, मधुसूदन केला और आशीष धवन की नई खरीदारी सामने आई है. मुकुल अग्रवाल ने E toE Transportation Infrastructure, मधुसूदन केला ने Indiabulls Ltd और आशीष धवन ने IIFL Finance में नई हिस्सेदारी खरीदी है. तीनों निवेश अलग-अलग रणनीतियों और सेक्टरों पर आधारित हैं, जिन पर अब बाजार की नजर बनी हुई है.

मुकुल अग्रवाल, मधुसूदन केला, आशीष धवन के पोर्टफोलियो Image Credit:

Mukul Agrawal, Madhusudan Kela And Ashish Dhawan Portfolio: हर तिमाही शेयर मार्केट में लिस्टेडट कंपनियां अपने शेयरहोल्डिंग पैटर्न का खुलासा करती हैं. इन आंकड़ों पर सिर्फ आम निवेशकों की ही नहीं, बल्कि बाजार के जानकारों की भी नजर रहती है. इसकी वजह यह है कि इससे पता चलता है कि देश के बड़े निवेशकों ने किन कंपनियों पर भरोसा जताया है. मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा में भी तीन ऐसे नाम सामने आए हैं, जिन पर निवेशकों की खास नजर है. इसमें दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल, मधुसूदन केला और आशीष धवन ने तीन अलग-अलग कंपनियों में नई हिस्सेदारी खरीदी है.

तीनों की इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजी भी अलग है. किसी ने रेलवे सेक्टर की नई कंपनी पर दांव लगाया, किसी ने टर्नअराउंड स्टोरी चुनी, तो किसी ने रिकवरी कर रही फाइनेंस कंपनी पर भरोसा जताया. ऐसे में आइए जानते हैं इन निवेशकों ने कहां पैसा लगाया है, उनके पोर्टफोलियों में शामिल ये स्टॉक कितने मजूबत हैं और उन कंपनियों के शेयरों का कैसा प्रदर्शन रहा है.

एक नजर में देखें तीनों दिग्गज निवेशकों के नए दांव

निवेशककंपनीनई हिस्सेदारीमौजूदा वैल्यूनिवेश की थीम
मुकुल अग्रवालE to E Transportation Infrastructure13.94%₹63.8 करोड़रेलवे ग्रोथ स्टोरी
मधुसूदन केलाIndiabulls Ltd2.22%₹151.2 करोड़टर्नअराउंड स्टोरी
आशीष धवनIIFL Finance1.09%₹241.9 करोड़ ( 3 जुलाई 2 बजकर 18 मिनट) रिकवरी स्टोरी
डेटा- 3 जुलाई 2 बजकर 18 मिनट तक, सोर्स- trendlyne

मुकुल अग्रवाल ने रेलवे कंपनी में लगाया दांव

मुकुल अग्रवाल ने दिसंबर 2025 में लिस्ट हुई रेलवे इंजीनियरिंग कंपनी E2E Transportation Infrastructure में 13.94 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी मौजूदा वैल्यू करीब 65 करोड़ रुपये है.

बेंगलुरु स्थित यह कंपनी रेलवे सिग्नलिंग, टेलीकॉम, विद्युतीकरण और ट्रैक से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. कंपनी हैदराबाद, नागपुर, मुंबई और चेन्नई मेट्रो जैसी परियोजनाओं में काम कर चुकी है. हाल ही में इसे ईस्टर्न रेलवे से 49 करोड़ रुपये के सिग्नलिंग कॉन्ट्रैक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला (L1) घोषित किया गया है.

E to E Transportation Infrastructure का परफॉर्मेंस

वित्त वर्षFY23FY24FY25FY263-Year CAGR
बिक्री (₹ करोड़)13517025438041%
EBITDA (₹ करोड़)1519293836%
नेट प्रॉफिट (₹ करोड़)810141729%

कंपनी के शेयर का मौजूदा हाल?

E to E Transportation Infrastructure Ltd का मार्केट कैप 3 जुलाई 2026 को 465 करोड़ रुपये है. 3 जुलाई को दोपहर 1:23 बजे तक कंपनी का शेयर 270 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 2.70 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. कंपनी का स्टॉक P/E 27.7 है, जबकि बुक वैल्यू 119 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी फिलहाल कोई डिविडेंड नहीं देती, इसलिए इसका डिविडेंड यील्ड 0.00 फीसदी है. कंपनी का ROCE 14.8 फीसदी और ROE 10.4 फीसदी है. वहीं, शेयर का 52 हफ्ते का हाई 347 रुपये और लो 171 रुपये रहा है. कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है. कंपनी के शेयर ने सिर्फ तीन महीने में 48.95 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

मधुसूदन केला का टर्नअराउंड दांव

मधुसूदन केला ने मार्च तिमाही में चार नए शेयर खरीदे, लेकिन सबसे बड़ा दांव Indiabulls Ltd पर लगाया. उन्होंने करीब 5.16 करोड़ शेयर खरीदे, जो कंपनी की 2.22 फीसदी हिस्सेदारी है. खरीद के समय इस निवेश की वैल्यू करीब 56 करोड़ रुपये थी, जबकि मौजूदा कीमत पर इसकी वैल्यू करीब 135 करोड़ रुपये हो चुकी है.

यह वही कंपनी है जिसे पहले Yaari Digital के नाम से जाना जाता था. अक्टूबर 2025 में 17 ग्रुप कंपनियों के विलय के बाद इसका नाम बदलकर Indiabulls Ltd कर दिया गया. अब कंपनी रियल एस्टेट और फाइनेंशियल सर्विसेज दोनों कारोबार में सक्रिय है.

Indiabulls Ltd का प्रदर्शन

वित्त वर्षFY21FY22FY23FY24FY25FY26
बिक्री (₹ करोड़)168100-6833
EBITDA (₹ करोड़)5-93-11-5-8277
नेट प्रॉफिट (₹ करोड़)-88-14695-22-68346

कंपनी के शेयर का मौजूदा हाल?

Indiabulls Limited का मार्केट कैप 6,781 करोड़ रुपये है. 3 जुलाई को दोपहर 1:47 बजे तक कंपनी का शेयर 29.1 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 3.59 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. कंपनी का स्टॉक P/E 20.9 है, जबकि बुक वैल्यू 13.3 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी फिलहाल कोई डिविडेंड नहीं देती, इसलिए इसका डिविडेंड यील्ड 0.00 फीसदी है. कंपनी का ROCE 16.2% और ROE 23.1% है. वहीं, शेयर का 52 सप्ताह का हाई 29.5 रुपये और लो 8.90 रुपये रहा है. कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 2.00 रुपये है. कंपनी के शेयर ने 6 महीने में 79 फीसदी का रिटर्न दिया है.

आशीष धवन ने IIFL Finance पर जताया भरोसा

ChrysCapital के संस्थापक आशीष धवन ने मार्च 2026 तिमाही में IIFL Finance में 1.09 फीसदी नई हिस्सेदारी खरीदी. उन्होंने 46 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं, जिनकी मौजूदा वैल्यू करीब 233 करोड़ रुपये है. यह तिमाही के दौरान उनका सबसे बड़ा नया निवेश माना जा रहा है.

IIFL Finance होम लोन, गोल्ड लोन, MSME लोन और माइक्रोफाइनेंस जैसे क्षेत्रों में कारोबार करती है. कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) करीब 98,336 करोड़ रुपये है और देशभर में उसकी 4,700 से ज्यादा शाखाएं हैं.

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्षFY21FY22FY23FY24FY25FY265-Year CAGR
बिक्री (₹ करोड़)5,9686,9918,44410,47210,23413,35117%
फाइनेंसिंग प्रॉफिट (₹ करोड़)1,0901,6252,2632,7341,4792,59619%
नेट प्रॉफिट (₹ करोड़)7611,1881,6081,9745781,81719%

कंपनी के शेयर का मौजूदा हाल?

IIFL Finance Ltd का मार्केट कैप 22,164 करोड़ रुपये है. 3 जुलाई को दोपहर 1:56 बजे तक कंपनी का शेयर 521 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 0.55% की बढ़त दर्ज की गई. कंपनी का स्टॉक P/E 13.4 है, जबकि बुक वैल्यू 327 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी 0.77 फीसदी डिविडेंड यील्ड ऑफर करती है. कंपनी का ROCE 10.9% और ROE 12.6% है. वहीं, शेयर का 52 सप्ताह का हाई 675 रुपये और लो 409 रुपये रहा है. कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 2.00 रुपये है. कंपनी के शेयर ने पिछले 3 महीनों में 7 फीसदी, 1 साल में 11 फीसदी और 5 साल में 99.92 फीसदी का रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें- वेदांता डीमर्जर शेयरों में बिकवाली, Power से Oil & Gas तक 8% तक गिरावट; वहीं इस शेयर में नॉनस्टॉप रैली

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.