₹1452 का टारगेट! Adani Energy पर ब्रोकरेज का भरोसा कायम, 7% अपसाइड का अनुमान

Adani Energy Solutions ने वित्त वर्ष 2025-26 की आखिरी तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है. खास बात यह है कि कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी मुख्य रूप से पावर ट्रांसमिशन और स्मार्ट मीटर जैसे बिजनेस से आई है. ऐसे में आइए जानते है कि ब्रोकरेज ने क्या रेटिंग दी है.

अडानी एनर्जी Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Adani Energy Solutions ने अपने Q4 नतीजों से निवेशकों का ध्यान खींचा है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की आखिरी तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है. खास बात यह है कि कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी मुख्य रूप से पावर ट्रांसमिशन और स्मार्ट मीटर जैसे बिजनेस से आई है. बढ़ती बिजली की मांग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस के कारण इस सेक्टर में ग्रोथ देखने को मिल रही है. कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा दोनों बढ़े हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है. हालांकि कुछ सेगमेंट में हल्की कमजोरी भी देखने को मिली है. ऐसे में आइए जानते है कि ब्रोकरेज ने क्या रेटिंग दी है.

ब्रोकरेज फर्म ने क्या दी रेटिंग्स

ब्रोकरेज फर्म Elara Securities (India) Private Limited ने स्टॉक पर Accumulate की रेटिंग दी गई है. इस शेयर का टारगेट प्राइस ₹1,452 रखा है. मौजूदा कीमत (CMP) ₹1,361 है. इस आधार पर शेयर में करीब 7% तक बढ़त की संभावना जताई गई है.

पैरामीटरजानकारी
रेटिंगAccumulate (धीरे-धीरे खरीदें)
टारगेट प्राइस₹1,452
मौजूदा कीमत (CMP)₹1,361
संभावित अपसाइड7%

मुनाफे में बढ़ोतरी

Adani Energy Solutions का नेट प्रॉफिट बढ़कर करीब 772 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी तिमाही में यह करीब 713 करोड़ रुपये था. यानि कंपनी के मुनाफे में लगभग 8% की बढ़त हुई है. कंपनी का कुल रेवेन्यू भी बढ़ा है. जनवरी से मार्च तिमाही में यह बढ़कर करीब 7,443 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल यह करीब 6,374 करोड़ रुपये था. यानि रेवेन्यू में करीब 16.7% की तेजी आई है.

किस बिजनेस से मिला ज्यादा फायदा

पावर ट्रांसमिशन बिजनेस में सबसे ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली. इस सेगमेंट का रेवेन्यू 26% बढ़कर 2,837 करोड़ रुपये हो गया. स्मार्ट मीटर बिजनेस में भी तेज बढ़त आई और रेवेन्यू 5 गुना बढ़कर 299 करोड़ रुपये पहुंच गया. डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में हल्की गिरावट देखी गई. इसका रेवेन्यू घटकर 2,868 करोड़ रुपये रह गया.

शेयर का प्रदर्शन

कंपनी के पास 71,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर पाइपलाइन है. स्मार्ट मीटर और ट्रांसमिशन सेक्टर में आगे भी बड़े मौके दिख रहे हैं. कंपनी का शेयर हाल में निवेशकों के फोकस में है. पिछले 1 साल में इसमें करीब 45% की तेजी आई है. 2026 में अब तक यह करीब 30% चढ़ चुका है.

यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus: अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले, ₹270 तक डिविडेंड, 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर; ये है रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories