AI की दौड़ में छिपे हैं ये सस्ते शेयर! ₹20 से कम कीमत वाले 3 स्टॉक्स पर क्यों टिक गई निवेशकों की नजर?
भारत में भी IT, टेलीकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज, डेटा सेंटर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियां AI पर तेजी से निवेश कर रही हैं. यही वजह है कि AI से जुड़ी कंपनियों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है. हालांकि AI के नाम पर हर कंपनी मजबूत नहीं होती. इसलिए निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि कौन सी कंपनियां वास्तव में AI तकनीक पर काम कर रही हैं.

3 AI Penny Stocks: AI आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती तकनीकों में से एक बन चुका है. बड़ी से बड़ी कंपनियां अपने कारोबार में AI का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं ताकि काम तेज हो, लागत कम हो और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें. भारत में भी IT, टेलीकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज, डेटा सेंटर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियां AI पर तेजी से निवेश कर रही हैं. यही वजह है कि AI से जुड़ी कंपनियों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.
हालांकि AI के नाम पर हर कंपनी मजबूत नहीं होती. इसलिए निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि कौन सी कंपनियां वास्तव में AI तकनीक पर काम कर रही हैं. ऐसे में ₹20 से कम कीमत वाले तीन शेयर चर्चा में हैं, जो AI सेक्टर में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. इनमें Subex, AvenuesAI और Kellton Tech शामिल हैं.
Subex
Subex का शेयर फिलहाल करीब 10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. कंपनी टेलीकॉम सेक्टर के लिए AI आधारित समाधान उपलब्ध कराती है. इसका प्रमुख प्लेटफॉर्म HyperSense है, जो टेलीकॉम कंपनियों को पुराने सिस्टम से आधुनिक AI सिस्टम की ओर बढ़ने में मदद करता है.
- कंपनी के AI टूल्स फ्रॉड मैनेजमेंट, रेवेन्यू मैनेजमेंट और ग्राहक सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
- अच्छी बात यह है कि लंबे समय तक नुकसान झेलने के बाद कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में फिर से मुनाफा कमाया है.
- मार्च 2026 तिमाही में कंपनी ने 9.9 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल नुकसान हुआ था.
AvenuesAI
Infibeam Avenues का नाम बदलकर अब AvenuesAI Limited कर दिया गया है. कंपनी का शेयर करीब 14 रुपये के आसपास है. यह कंपनी डिजिटल पेमेंट और AI आधारित सेवाएं उपलब्ध कराती है. इसका प्रमुख ब्रांड CCAvenue भारत के बड़े पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म में शामिल है.
- कंपनी भारत के साथ-साथ UAE, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देशों में भी कारोबार करती है.
- वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी की बिक्री दोगुने से ज्यादा बढ़ी और मुनाफे में भी मजबूत उछाल देखने को मिला.
- कंपनी को उम्मीद है कि डिजिटल पेमेंट और AI सेवाओं की बढ़ती मांग से आने वाले वर्षों में कारोबार और मजबूत हो सकता है.
Kellton Tech
Kellton Tech का शेयर करीब 16 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. कंपनी डिजिटल टेक्नोलॉजी और IT सर्विसेज देती है. हाल के वर्षों में कंपनी ने AI सेक्टर में तेजी से विस्तार किया है.
- कंपनी के KAI Platform को 2026 में इनोवेशन अवॉर्ड भी मिला है.
- इसके अलावा कंपनी ने AI आधारित ट्रैवल प्लेटफॉर्म और एजुकेशन लोन प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किए हैं.
- मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की इनकम और मुनाफे दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई.
- वह कर्मचारियों को AI के लिए प्रशिक्षित कर रहा है और आने वाले समय में AI आधारित कारोबार पर ज्यादा फोकस रहेगा.
निवेशकों के लिए क्या है संकेत
AI सेक्टर आने वाले वर्षों में कई नए अवसर पैदा कर सकता है. Subex, AvenuesAI और Kellton Tech जैसी कंपनियां इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि ये कम कीमत वाले शेयर हैं, इसलिए इनमें जोखिम भी अधिक हो सकता है. निवेशकों को केवल AI नाम देखकर निवेश करने के बजाय कंपनी के कारोबार, मुनाफे और भविष्य की योजनाओं को अच्छी तरह समझना चाहिए.
यह भी पढ़ें: ताइवान के बाद साउथ कोरिया ने भारतीय शेयर बाजार को पछाड़ा, BSE सातवें स्थान पर फिसला
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.