2.4 लाख करोड़ तक पहुंची ऑर्डर बुक; निवेशकों के रडार पर आए ये PSU स्टॉक्स, लिस्ट में BEL से लेकर Mazagon Dock शामिल
भारत की कई सरकारी कंपनियां मजबूत ऑर्डर बुक के दम पर आने वाले वर्षों में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं. Bharat Electronics, BHEL और Mazagon Dock Shipbuilders जैसी कंपनियों के पास हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स हैं, जो भविष्य की कमाई को मजबूती देते हैं. रक्षा, बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में बढ़ते सरकारी खर्च का फायदा इन कंपनियों को मिल सकता है.
PSU Stocks: सरकारी कंपनियां यानी PSU भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव मानी जाती हैं. रक्षा, बिजली, रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में काम करने वाली ये कंपनियां सरकार की नीतियों और बड़े पब्लिक इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम का लाभ उठाती हैं. ऐसे में निवेशक किसी PSU कंपनी का इवोल्यूशन करते समय उसके ऑर्डर बुक पर खास नजर रखते हैं.
ऑर्डर बुक किसी कंपनी को मिले उन पक्के प्रोजेक्ट्स और कॉन्ट्रैक्ट्स का रिकॉर्ड होता है, जिनका काम अभी पूरा होना बाकी है. जितनी बड़ी ऑर्डर बुक होती है, उतनी ही ज्यादा भविष्य की कमाई और रिवेन्यू की संभावना दिखाई देती है. आज हम ऐसे तीन PSU शेयरों की बात कर रहे हैं जिनकी ऑर्डर बुक मजबूत है और आने वाले वर्षों में उनकी ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती है.
Bharat Electronics
रक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाली Bharat Electronics Limited (BEL) देश की प्रमुख डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है. कंपनी सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम बनाती है.
1 अप्रैल 2026 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 738.82 अरब रुपये रही. कंपनी के पास इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज, तेजस फाइटर जेट के लिए सिस्टम, अश्विनी रडार, EW Suite और BMP-II अपग्रेड जैसे बड़े प्रोजेक्ट मौजूद हैं. BEL का कहना है कि इन प्रोजेक्टर पर अमल अगले 2 से 3 वर्षों में किया जाएगा.
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रिवेन्यू बढ़कर 274.8 अरब रुपये पहुंच गया, जबकि मुनाफा 60.48 अरब रुपये रहा. बढ़ता रक्षा बजट, आत्मनिर्भर भारत अभियान और डिफेंस टेक्नोलॉजी में बढ़ती मांग कंपनी के लिए पॉजिटिव फैक्टर माने जा रहे हैं.
BHEL
Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) देश की सबसे बड़ी पावर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. 31 मार्च 2026 तक कंपनी का ऑर्डर बुक 2,400 अरब रुपये यानी 2.4 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.
कंपनी की ऑर्डर बुक का करीब 81 फीसदी हिस्सा पावर सेक्टर से आता है. हाल ही में BHEL को तेलंगाना सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट, हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट, कोल गैसीफिकेशन और रेलवे से जुड़े कई बड़े ऑर्डर मिले हैं.
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रिवेन्यू 337.82 अरब रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 19 फीसदी ज्यादा है. वहीं, नेट प्रॉफिट तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 15.78 अरब रुपये पर पहुंच गया. बिजली की बढ़ती मांग और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश से कंपनी को फायदा मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- HDFC Bank के शेयर में आएगी तेजी? Buy-Sell or Hold… क्या है एक्सपर्ट की सलाह, जानें- टागरेट प्राइस
Mazagon Dock
Mazagon Dock Shipbuilders भारत की प्रमुख रक्षा शिपबिल्डिंग कंपनी है और यह युद्धपोत तथा पनडुब्बियां बनाने वाली देश की सबसे महत्वपूर्ण सरकारी शिपयार्ड में शामिल है.
31 मार्च 2026 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 205.35 अरब रुपये रही. इसके तहत डेस्ट्रॉयर, स्टेल्थ फ्रिगेट, कलवरी क्लास पनडुब्बियां, ONGC प्रोजेक्ट और कई रक्षा परियोजनाएं शामिल हैं.
कंपनी ने मार्च तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दिखाया. रिवेन्यू बढ़कर 38.5 अरब रुपये रहा, जबकि नेट प्रॉफिट 6.33 अरब रुपये तक पहुंच गया. भारत की नौसेना आधुनिकीकरण योजना और भविष्य में मिलने वाले Project-75I जैसे बड़े ऑर्डर कंपनी की ग्रोथ को नई गति दे सकते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस सोलर स्टॉक में बंपर तेजी, कर्ज घटाने पर कंपनी का फोकस, 2800 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी!
HDFC Bank के शेयर में आएगी तेजी? Buy-Sell or Hold… क्या है एक्सपर्ट की सलाह, जानें- टागरेट प्राइस
रेलवे सेक्टर पर बड़ा दांव! ये 3 शेयर बना सकते हैं निवेशकों को मालामाल, तेजी से बढ़ रहा है कारोबार
