₹1,432 करोड़ का ऑर्डर बुक, अब ₹52,000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर नजर, 5 साल में 3800% रिटर्न; इस डिफेंस स्टॉक पर रखें नजर

रक्षा मंत्रालय द्वारा 52000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद Apollo Micro Systems चर्चा में है. कंपनी का ऑर्डर बुक 1432 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है. सरकार की मंजूरी अभी अंतिम ऑर्डर नहीं है, लेकिन इससे भविष्य में नए रक्षा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना मजबूत हुई है.

कंपनी का ऑर्डर बुक 1432 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है. Image Credit: money9live

डिफेंस सेक्टर की कंपनी Apollo Micro Systems Ltd एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ सकती है. इसकी वजह है रक्षा मंत्रालय की डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की ओर से करीब ₹52,000 करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दिया जाना. हालांकि यह मंजूरी अभी अंतिम ऑर्डर नहीं है, लेकिन इससे कंपनी के लिए आने वाले महीनों में बड़े ऑर्डर मिलने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं.

DAC ने किन प्रस्तावों को दी मंजूरी?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की बैठक में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए कई एडवांस डिफेस सिस्टम की खरीद को Acceptance of Necessity (AoN) यानी सैद्धांतिक मंजूरी दी गई.

अभी ऑर्डर नहीं, लेकिन बड़ा संकेत

DAC की ओर से दी गई AoN अंतिम खरीद आदेश नहीं होती. यह केवल किसी डिफेंस इक्विपमेंट की खरीद के लिए सरकार की शुरूआती मंजूरी होती है. इसके बाद टेंडर, टेक्निकल वैल्यूएशन और अन्य प्रोसेस पूरे होती हैं. आमतौर पर अंतिम कॉन्ट्रैक्ट मिलने में 12 से 18 महीने का समय लग सकता है. इसलिए फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि Apollo Micro Systems को इन सभी प्रोजेक्ट्स का ऑर्डर मिलेगा. हालांकि AoN मिलने से इन प्रोग्राम्स पर आगे काम होने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

₹1,432 करोड़ का मजबूत ऑर्डर बुक

कंपनी पहले से ही मजबूत ऑर्डर बुक के साथ आगे बढ़ रही है. FY26 के अंत तक Apollo Micro Systems का कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹1,432 करोड़ पर पहुंच गया, जो कंपनी की पिछले 12 महीनों की इनकम का लगभग 1.6 गुना है. इतना बड़ा ऑर्डर बुक आने वाले वर्षों में कंपनी की इनकम को बेहतर विजिबिलिटी देता है .

FY26 में शानदार प्रदर्शन

  • वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए रिकॉर्ड साल साबित हुआ.
  • Revenue 60.9% बढ़कर ₹904 करोड़ पहुंच गया.
  • चौथी तिमाही (Q4) का मुनाफा 168.7% बढ़ा.
  • कंपनी ने अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर बुक हासिल किया.
  • कंपनी के शेयर 3 जुलाई को 2.39 फीसदी की तेजी के साथ 450 रुपये पर बंद हुए.
  • कंपनी ने पिछले पांच साल में 3847 फीसदी का रिटर्न दिया है.
  • मैनेजमेंट ने FY27 तक 45-50% Revenue CAGR और 26-28% EBITDA Margin का लक्ष्य भी रखा है.

यह भी पढ़ें- Apollo Micro Systems: प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए फंड जुटाने की तैयारी, 5 साल में दिया 3,847% का रिटर्न, ऑर्डर बुक भी दमदार

MIGM प्रोजेक्ट भी बन सकता है बड़ा अवसर

इंडस्ट्री के जानकारों के अनुमानों के मुताबिक, केवल MIGM प्रोग्राम ही Apollo Micro Systems के लिए लंबे समय में करीब ₹2,000 करोड़ का अवसर बन सकता है. इसके अलावा QRSAM से जुड़े सप्लाई ऑर्डर समय के साथ ₹800 करोड़ से ₹1,000 करोड़ तक पहुंच सकते हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.