Bajaj Auto का निवेशकों को तोहफा, 1 शेयर के बदले दे रहा 210 रुपये डिविडेंड, आज एक्‍स डेट पर कर रहा ट्रेड

बजाज ऑटो निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रहा है. इसके लिए आज कंपनी के शेयर एक्‍स डिविडेंड पर ट्रेड कर रहे हैं. जिन शेयरधारकों के पास आज तक इसके शेयर होंगे उन्‍हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा. इससे पहले भी कंपनी कई बार निवेशकों को इसका तोहफा दिया है. तो कब तक मिलेगा इसका पेमेंट, क्‍या होगा प्रोसेस जानें पूरी डिटेल.

बजाज ऑटो Image Credit: Money9live/Canva

Bajaj Auto Dividend Stock: टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर की दुनिया में बादशाहत रखने वाली कंपनी बजाज ऑटो ने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है. कंपनी एक शेयर के बदले 210 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी. ये कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है. इसके शेयर 20 जून यानी आज एक्‍स डिविडेंड पर ट्रेड कर रहे हैं.

बजाज ऑटो ने FY25 के लिए 20 जून 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है, यानी इस दिन तक जिनके पास बजाज ऑटो के शेयर होंगे, वो इस मोटे मुनाफे के हकदार होंगे. कंपनी एक शेयर के पर 210 का डिविडेंड देगी. इसका पेमेंट 8 अगस्त 2025 को या उसके आसपास होगा. इससे पहले कंपनी ने 2024 में 80 रुपये और 2021 से 2023 तक 140 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था, लेकिन इस बार का कंपनी सबसे ज्‍यादा डिविडेंड दे रही है.

स्टॉक में अपसाइड की उम्मीद

कंपनी का मार्केट कैप 2,36,785.32 करोड़ रुपये है. इसका 52 हफ्तों का हाई 12,772.15 रुपये और लो 7,088.25 रुपये रहा. P/E रेशियो 29.05x और रिटर्न ऑन इक्विटी 29.83% है, जो कंपनी की मजबूत फाइनेंशियल हेल्थ दिखाता है. हालांकि, 2025 में अब तक स्टॉक में 3% की गिरावट आई है. आज भी इसके शेयर 2.19% की गिरावट के साथ 8,310 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. मगर जानकारों को भरोसा है कि स्‍टॉक में लंबी अवधि के नजरिये से फायदा होगा. इसमें अपसाइड की उम्‍मीद है.

यह भी पढ़ें: भारत बनेगा रेयर अर्थ का सुरपावर, सरकार ने बनाया 5000 करोड़ का सॉलिड प्‍लान, हिलेगा चीन का साम्राज्‍य

बजाज ऑटो का बिजनेस

पल्सर, डोमिनार, चेतक और ऑटो-रिक्शा जैसे ब्रांड्स के साथ बजाज ऑटो भारत का टॉप टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर मैन्युफैक्चरर है. कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) में भी तेजी से कदम बढ़ा रही है, और चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड मार्केट में गजब की है. FY25 में कंपनी ने मजबूत सेल्स और एक्सपोर्ट ग्रोथ दिखाई है, जिसने इसके डिविडेंड पेआउट को और ताकत दी है.

Latest Stories

ग्रीन अमोनिया से बदलेगी इस फर्टिलाइजर कंपनी की किस्मत, FY28 तक 73 फीसदी बढ़ाएगी प्रोडक्शन कैपेसिटी, रखें नजर

100 फीसदी रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर शेयर में FIIs ने बढ़ाया दांव, DIIs और मधुसूदन केला ने की मुनाफावसूली, रखें नजर

इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल

Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस

एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट

537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स