537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स
Sterlite Technologies Limited (STL) में FII और DII ने जून तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. कंपनी की ऑर्डर बुक 7,309 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जबकि वित्त वर्ष 2026 में 7,687 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं. AI आधारित डेटा सेंटर, ऑप्टिकल फाइबर और डिजिटल कनेक्टिविटी कारोबार में बढ़ती मांग के बीच कंपनी 500 करोड़ रुपये का कैपेक्स भी करेगी.
AI Infra Stock: भारत की प्रमुख ऑप्टिकल फाइबर और डिजिटल कनेक्टिविटी कंपनी Sterlite Technologies Limited (STL) एक बार फिर बड़े निवेशकों की पसंद बनती दिख रही है. जून तिमाही के ताजा शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) दोनों ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. DII की हिस्सेदारी 11.43 फीसदी से बढ़कर 13.27 फीसदी हो गई है, जबकि FII की हिस्सेदारी 18.22 फीसदी से बढ़कर 19.71 फीसदी पहुंच गई है. संस्थागत निवेशकों की यह बढ़ती दिलचस्पी ऐसे समय आई है, जब कंपनी को रिकॉर्ड ऑर्डर मिल रहे हैं, AI आधारित डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग तेजी से बढ़ रही है और कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस भी मजबूत होती दिख रही है.
रिकॉर्ड ऑर्डर बुक से बढ़ा भरोसा
वित्त वर्ष 2026 कंपनी के लिए बेहद मजबूत रहा. tradebrains की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 7,687 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले, जो पिछले वित्त वर्ष के 3,672 करोड़ रुपये की तुलना में 109 फीसदी ज्यादा हैं. वहीं, कंपनी की कुल ऑर्डर बुक भी 67 फीसदी बढ़कर 7,309 करोड़ रुपये पहुंच गई.
इनमें से 1,468 करोड़ रुपये के ऑर्डर वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में पूरे किए जाने हैं. कंपनी का कहना है कि उसे उत्तर अमेरिका के बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स और भारत के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स से लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं.
AI डेटा सेंटर से मिलेगी नई रफ्तार
दुनियाभर में AI आधारित डेटा सेंटर की मांग तेजी से बढ़ रही है और STL खुद को इस सेक्टर का बड़ा लाभार्थी मान रही है. कंपनी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 में उसके कुल रेवेन्यू का 30 फीसदी हिस्सा Enterprise & Data Centre बिजनेस से आएगा, जबकि वित्त वर्ष 2026 में यह हिस्सा केवल 19 फीसदी था.
कंपनी ने AI आधारित डेटा सेंटर कनेक्टिविटी के लिए Neuralis पोर्टफोलियो तैयार किया है. इसके अलावा अमेरिका के South Carolina में नई मैन्युफैक्चरिंग क्षमता भी विकसित की जा रही है, ताकि वहां के बड़े डेटा सेंटर ग्राहकों की मांग पूरी की जा सके. उद्योग से जुड़े अनुमान बताते हैं कि वैश्विक ऑप्टिकल केबल की मांग 2026 में करीब 6.8 फीसदी बढ़ सकती है और उत्तर अमेरिका इस ग्रोथ का सबसे बड़ा केंद्र रहेगा.
500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी
भविष्य की मांग को देखते हुए कंपनी ने करीब 500 करोड़ रुपये के कैपेक्स का ऐलान किया है. इस निवेश का उपयोग हाई वैल्यू ऑप्टिकल कनेक्टिविटी प्रोडक्ट्स की क्षमता बढ़ाने और डेटा सेंटर से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में किया जाएगा.
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि QIP से जुड़ा प्रस्ताव केवल नियमित मंजूरी के लिए है और फिलहाल बड़े स्तर पर फंड जुटाने की कोई तत्काल योजना नहीं है. इससे निवेशकों को यह संदेश मिला है कि कंपनी विस्तार पर फोकस कर रही है और उसके पास विकास की स्पष्ट रणनीति है.
कमाई के साथ मुनाफा भी बढ़ा
किसी भी कंपनी के लिए केवल बिक्री बढ़ना ही पर्याप्त नहीं होता, मुनाफा बढ़ना भी जरूरी है. STL ने इस मोर्चे पर भी शानदार प्रदर्शन किया है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का EBITDA 39 फीसदी बढ़कर 628 करोड़ रुपये पहुंच गया. सबसे बड़ी बात यह रही कि लगातार दो वर्षों के घाटे के बाद कंपनी ने 56 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया.
मैनेजमेंट का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 के अंत तक EBITDA मार्जिन को करीब 20 फीसदी तक पहुंचाने का है. हालांकि, हेलियम और पॉलिमर जैसी कच्ची सामग्री की बढ़ती कीमतें अभी भी कंपनी के लिए चुनौती बनी हुई हैं.
कैसा है शेयर का हाल
शुक्रवार को Sterlite Technologies Limited का शेयर 2.79 फीसदी की बढ़त के साथ 564.15 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 1 सप्ताह में इसमें 11.57 फीसदी की तेजी आई है. वहीं, पिछले 3 महीनों में इसने 108 फीसदी और 6 महीनों में 537 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें: आशीष कचोलिया ने Q1 में बढ़ाई हिस्सेदारी, 6 महीने में 200% से ज्यादा उछला शेयर; रखें रडार पर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
आशीष कचोलिया ने Q1 में बढ़ाई हिस्सेदारी, 6 महीने में 200% से ज्यादा उछला शेयर; रखें रडार पर
अब ROCE तय करेगा कौन बनेगा निवेशकों का फेवरेट, होटल सेक्टर में बदला निवेश का फॉर्मूला; इन 3 शेयरों पर रखें नजर
दिग्गज निवेशक Dolly Khanna ने बदली रणनीति, इन 5 शेयरों में घटाई हिस्सेदारी; निवेशक रखें नजर
