Bajaj के इन 2 शेयरों में आने वाली है बड़ी तेजी? टेक्निकल चार्ट दे रहे हैं मजबूत संकेत; रखें नजर
Bajaj Finance और Bajaj Auto के शेयरों में लंबी अवधि की तेजी के संकेत मिल रहे हैं. टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार, दोनों शेयरों के क्वार्टरली, मंथली और वीकली चार्ट पर मजबूत ट्रेंड दिखाई दे रहा है. वहीं, RSI का 60 से ऊपर बने रहना खरीदारी की मजबूती का संकेत दे रहा है.

Bajaj Finance-Bajaj Auto: शेयर बाजार में लंबी अवधि की कमाई अक्सर उन कंपनियों से होती है, जो बिना ज्यादा चर्चा के धीरे-धीरे अपनी मजबूती बढ़ा रही होती हैं. टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार, Bajaj Finance और Bajaj Auto ऐसे ही दो शेयर हो सकते हैं, जिनमें अगले चरण की तेजी की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. इन दोनों कंपनियों के क्वार्टरली, मंथली और वीकली चार्ट पर बन रहे पैटर्न और RSI के संकेत बताते हैं कि इनमें लंबी अवधि की तेजी का ट्रेंड अभी भी बरकरार है. यदि क्वार्टरली, मंथली और वीकली चार्ट एक ही दिशा में मजबूती का संकेत दें, तो इसे मजबूत टेक्निकल संकेत माना जाता है. फिलहाल Bajaj Finance और Bajaj Auto में ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है.
क्यों अहम हैं क्वार्टरली, मंथली और वीकली चार्ट?
टेक्निकल एनालिसिस में क्वार्टरली चार्ट लंबी अवधि के ट्रेंड को दिखाता है. यदि किसी शेयर में लगातार ऊंचे स्तर (हायर हाई) और ऊंचे निचले स्तर (हायर लो) बन रहे हों, तो इसे मजबूत लॉन्ग-टर्म तेजी का संकेत माना जाता है. इससे यह भी पता चलता है कि बड़े संस्थागत निवेशकों का भरोसा शेयर पर बना हुआ है.
वहीं, मंथली चार्ट यह बताता है कि पिछले कुछ महीनों में शेयर का मोमेंटम कैसा रहा है. इससे यह समझने में मदद मिलती है कि तेजी का रुख मजबूत हो रहा है या कमजोर पड़ रहा है. इसके अलावा, वीकली चार्ट निवेशकों को यह संकेत देता है कि शेयर में नई खरीदारी कब शुरू हो रही है. जब तीनों चार्ट एक साथ तेजी का संकेत देते हैं, तो माना जाता है कि शेयर में लंबी अवधि की मजबूती बनी रह सकती है.
RSI क्यों है महत्वपूर्ण
RSI किसी शेयर की तेजी या कमजोरी को मापने वाला प्रमुख टेक्निकल संकेत है. आमतौर पर निवेशक इसका इस्तेमाल ओवरबॉट और ओवरसोल्ड स्थिति का पता लगाने के लिए करते हैं. हालांकि, मजबूत बुल मार्केट में RSI का 60 के ऊपर बने रहना इस बात का संकेत माना जाता है कि शेयर में खरीदारी का दबाव अभी भी कायम है.
यदि क्वार्टरली, मंथली और वीकली तीनों चार्ट पर RSI 60 से ऊपर बना रहे, तो इसे मजबूत तेजी का संकेत माना जाता है. इसका मतलब यह होता है कि शॉर्ट-टर्म ट्रेडर, स्विंग ट्रेडर और लंबी अवधि के निवेशक सभी शेयर के पक्ष में हैं.
Bajaj Finance में क्या दिख रहे हैं संकेत
टेक्निकल एनालिसिस के मुताबिक, Bajaj Finance पिछले एक दशक में निवेशकों के लिए शानदार वेल्थ क्रिएटर साबित हुआ है. अब इसके चार्ट फिर से नई तेजी की ओर इशारा कर रहे हैं. क्वार्टरली चार्ट पर शेयर का लॉन्गटर्म अपट्रेंड बरकरार है और RSI 60 से ऊपर बना हुआ है. वहीं, मंथली चार्ट पर मुनाफावसूली के बाद शेयर ने फिर से मजबूती दिखानी शुरू कर दी है. वीकली चार्ट में भी शेयर नए उच्च स्तर की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है और RSI दोबारा 60 के ऊपर पहुंच गया है. इसे नए बाइंग इंटरेस्ट का संकेत माना जा रहा है.
Bajaj Auto में भी मजबूत ट्रेंड
Bajaj Auto के चार्ट भी इसी तरह के संकेत दे रहे हैं. क्वार्टरली चार्ट पर लंबे समय से हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना हुआ है, जो मजबूत तेजी की ओर इशारा करता है. मंथली चार्ट में शेयर ने हालिया तेजी के बाद स्वस्थ कंसोलिडेशन दिखाया है और अब भी बुलिश स्ट्रक्चर बनाए हुए है. वहीं, वीकली चार्ट पर शेयर में दोबारा तेजी लौटती दिखाई दे रही है. RSI भी 60 के ऊपर पहुंच चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि खरीदार फिर से सक्रिय हो रहे हैं.
कैसा है शेयर का हाल
अगर शेयर की बात करें, तो शुक्रवार को Bajaj Finance का शेयर 8.32 फीसदी की बढ़त के साथ 1,141 रुपये पर बंद हुआ. वहीं, Bajaj Auto का शेयर शुक्रवार को 0.77 फीसदी बढ़कर 11,520 रुपये पर बंद हुआ.
यह भी पढ़ें: Iran War: सरकार का अनुमान ₹75000 करोड़ के घाटे का था, लेकिन तेल कंपनियों का नुकसान 25% से भी कम
डिस्क्लेमर: मनी9 लाइव किसी भी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां केवल शेयर्स की जानकारी दी गई है, निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.