Dividend Stock: हर शेयर पर ₹130 का डिविडेंड दे रही है यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक

डिविडेंड देने वाली कंपनियों पर नजर रखने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने ₹130 प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. हालांकि, कंपनी की हालिया आय में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन मुनाफा लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में जानिए कंपनी की वित्तीय स्थिति, एक्स-डेट, रिकॉर्ड डेट और निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब है.

Dividend Stock Image Credit: Money9 Live

Bajaj Holdings & Investment : अगर आप ऐसे शेयर की तलाश में हैं जो मजबूत डिविडेंड के साथ लंबी अवधि में भी अच्छा प्रदर्शन कर सके, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने ₹130 प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. दिलचस्प बात यह है कि हाल के समय में कंपनी की आय में गिरावट आई है, लेकिन मुनाफा लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह शेयर अभी भी निवेश के लिए आकर्षक है? आइए जानते हैं कंपनी के डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट और वित्तीय सेहत से जुड़ी सभी अहम बातें.

₹130 का डिविडेंड दे रही कंपनी

बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए ₹130 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है. इस डिविडेंड के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 30 जून 2026 तय की गई हैं. यदि किसी निवेशक को यह डिविडेंड प्राप्त करना है, तो उसे एक्स-डेट से पहले कंपनी के शेयर अपने डीमैट खाते में रखने होंगे. एक्स-डेट के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को इस डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा.

स्टॉक का प्रदर्शन

Source – Groww

यह भी पढ़ें: Dividend: अगले हफ्ते डिविडेंड की बौछार, ₹130 तक की कमाई का मौका, देखें रिकॉर्ड डेट

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरवैल्यू
मार्केट कैप₹1,18,002 करोड़
P/E अनुपात (TTM)12.05
P/B अनुपात1.61
इंडस्ट्री P/E19.63
डेट-टू-इक्विटी0.00
ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी)11.15%
EPS (TTM)₹879.59
डिविडेंड यील्ड1.84%
बुक वैल्यू₹6,572.97
फेस वैल्यू₹10
Source – Groww

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

कंपनी की पिछले 1 साल (TTM) की आय (Revenue) में 67 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जो कारोबार के लिए एक कमजोर संकेत माना जा सकता है. हालांकि, लंबे समय की तस्वीर बेहतर दिखती है, क्योंकि पिछले 3 वर्षों में कंपनी की आय 20 फीसदी की CAGR दर से बढ़ी है.

वहीं, मुनाफे की बात करें तो पिछले 1 साल में प्रॉफिट 47 फीसदी बढ़ा है, जो कंपनी की बेहतर प्रॉफिटेबिलिटी को दर्शाता है. इसके अलावा, पिछले 3 वर्षों में मुनाफा 17 फीसदी की CAGR दर से बढ़ा है. कुल मिलाकर, हाल के समय में रेवेन्यू पर दबाव जरूर दिख रहा है, लेकिन मुनाफे में लगातार बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि कंपनी अपनी कमाई और लागत प्रबंधन को बेहतर तरीके से संभाल रही है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.