Kajaria Ceramics का बड़ा ऐलान, ₹296.70 करोड़ के शेयर बायबैक करेगी कंपनी, जानें पूरी डिटेल
देश की प्रमुख टाइल्स निर्माता कंपनी कजारिया सिरेमिक्स ने 296.70 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक का ऐलान किया है. कंपनी टेंडर ऑफर के जरिए 21.50 लाख इक्विटी शेयर 1,380 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदेगी.
Kajaria Ceramics Share Buyback: देश की प्रमुख टाइल्स निर्माता कंपनी कजारिया सिरेमिक्स ने अपने शेयरधारकों के लिए 296.70 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक का ऐलान किया है. कंपनी टेंडर ऑफर के जरिए 21.50 लाख इक्विटी शेयर 1,380 रुपये प्रति शेयर के भाव पर वापस खरीदेगी. इस फैसले को शेयरधारकों की मंजूरी भी मिल चुकी है.
₹1,380 प्रति शेयर पर होगा बायबैक
कजारिया सिरेमिक्स 21.50 लाख इक्विटी शेयरों का बायबैक करेगी, जिसकी कुल कीमत 296.70 करोड़ रुपये होगी. यह प्रक्रिया टेंडर ऑफर के माध्यम से पूरी की जाएगी. कंपनी का कहना है कि बायबैक से बाजार में उपलब्ध शेयरों की संख्या घटेगी, जिससे प्रति शेयर आय (EPS) और रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) जैसे वित्तीय संकेतकों में सुधार देखने को मिल सकता है.

मजबूत वित्तीय स्थिति और बेहतर मुनाफा
कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है और उस पर लगभग कोई कर्ज नहीं है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की आय बढ़कर 4,830 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले वर्ष 4,635 करोड़ रुपये थी. वहीं, शुद्ध मुनाफा 300 करोड़ रुपये से बढ़कर 487 करोड़ रुपये हो गया, यानी करीब 62 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है.
बाजार में मजबूत पकड़, निवेशकों को सकारात्मक संकेत
1988 में शुरू हुई कजारिया सिरेमिक्स भारत की सबसे बड़ी सिरेमिक और विट्रिफाइड टाइल निर्माता कंपनी है और दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी टाइल्स निर्माता कंपनियों में शामिल है. कंपनी टाइल्स के साथ-साथ सैनिटरीवेयर और प्लाईवुड जैसे उत्पाद भी बनाती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
BEML के शेयरों पर सोमवार को रहेगी नजर, कंपनी को मिडिल ईस्ट से मिला $5.35 मिलियन का बड़ा ऑर्डर
10,669% रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर पर Ashish Kacholia का दांव, ₹22.38 का शेयर 10 साल में पहुंचा ₹2,410; अब फिर चर्चा में
पावर ग्रिड के बोर्ड ने उधार लेने की लिमिट बढ़ाई, ₹2.2 लाख करोड़ करने की दी मंजूरी
