डिफेंस सेक्टर की इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, मजबूत है ऑर्डर बुक, ग्रोथ प्लान दमदार, Army-Navy हैं ग्राहक
भारत में रक्षा क्षेत्र में बढ़ते सरकारी निवेश, 'मेक इन इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत अभियान से डिफेंस कंपनियों के लिए नए अवसर बन रहे हैं. ऐसे में कुछ स्मॉलकैप और लार्ज कैप कंपनियां मजबूत ऑर्डर बुक, नई तकनीक पर निवेश और बड़े विस्तार की योजनाओं के दम पर तेजी से आगे बढ़ रही हैं. इनमें Avantel, MTAR Technologies और Paras Defence जैसी कंपनियां शामिल हैं, जिनके प्रमुख ग्राहक भारतीय सेना, नौसेना और रक्षा एजेंसियां हैं.
Defence Stocks : भारत सरकार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए लगातार मेक इन इंडिया और स्वदेशी रक्षा उत्पादन पर जोर दे रही है. इसका फायदा अब बड़ी कंपनियों के साथ-साथ स्मॉलकैप डिफेंस कंपनियों को भी मिलने लगा है. डिफेंस प्रोडक्शन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, स्पेस, ड्रोन, रडार और प्रिसिजन इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों के पास लगातार नए ऑर्डर आ रहे हैं.
हालांकि, निवेशकों के लिए ऐसी कंपनियों का चयन करना जरूरी है जिनकी ऑर्डर बुक मजबूत हो और भविष्य की ग्रोथ क्षमता बेहतर हो. आइए जानते हैं ऐसी तीन डिफेंस कंपनियों के बारे में जिनके पास मजबूत ऑर्डर बुक और बड़े विस्तार की योजना है. इनमें एक स्मॉल और दो लार्ज कैप स्टॉक हैं.
Avantel: 7,200 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक
करीब 4,562 करोड़ रुपये की मार्केट कैप वाली Avantel डिफेंस सेक्टर के लिए नेटवर्क सेंट्रिक कम्युनिकेशन सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है. कंपनी के उत्पाद नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और हेलीकॉप्टरों में सुरक्षित और लंबी दूरी की संचार सेवाएं उपलब्ध कराने में उपयोग किए जाते हैं.
ग्रोथ प्लान
कंपनी आने वाले समय में रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर बड़ा निवेश कर रही है. इस निवेश के जरिए Software Defined Radio (SDR), Wind Profiler Radar (WPR) सिस्टम और iDEX प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम किया जाएगा. मैनेजमेंट का मानना है कि इससे कंपनी बड़े ऑर्डर पूरे करने में सक्षम होगी और आने वाले वर्षों में रेवेन्यू और मुनाफे दोनों में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: 17 दिन में 149 से 455 रुपये पहुंचा यह डिफेंस स्टॉक, 143% तक उछले शेयर, सरकारी स्कीम से मिल रहा बूस्ट
ऑर्डर बुक दमदार
Avantel के पास फिलहाल करीब 720 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है, जिसे FY27 और FY28 के दौरान पूरा किया जाना है.
MTAR Technologies: दो गुना होगा ऑर्डर बुक
MTAR Technologies देश की प्रमुख प्रिसिजन इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल है. कंपनी स्पेस, न्यूक्लियर, सिविल और डिफेंस सेक्टर के लिए अत्याधुनिक उत्पाद तैयार करती है. इसके 10 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट 25 किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं, जिससे उत्पादन क्षमता मजबूत बनी रहती है.
ऑर्डर बुक
FY26 के अंत में कंपनी की ऑर्डर बुक 2,580 करोड़ रुपये रही. हालांकि कंपनी ने 2,800 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक का लक्ष्य रखा था, लेकिन कुछ न्यूक्लियर और डिफेंस ऑर्डर अगले तिमाही में शिफ्ट होने के कारण यह लक्ष्य थोड़ा पीछे रह गया.
ग्रोथ प्लान
कंपनी का अनुमान है कि FY27 के अंत तक उसकी ऑर्डर बुक लगभग 5,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. यानी अगले एक साल में ऑर्डर बुक लगभग दोगुनी होने की उम्मीद है, जो कंपनी के भविष्य के ग्रोथ प्लान को मजबूत बनाती है.
Paras Defence: स्पेस एंटीना और एडवांस ड्रोन से बढ़ाएगी कारोबार
Paras Defence and Space Technologies डिफेंस और स्पेस सेक्टर के लिए विशेष तकनीकी उत्पाद बनाने वाली कंपनी है. कंपनी इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, इंफ्रारेड सिस्टम, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रिसिजन इंजीनियरिंग और स्पेस ऑप्टिकल सिस्टम जैसे क्षेत्रों में काम करती है. इसके ग्राहक DRDO, ISRO, रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनियां और भारतीय सशस्त्र बल हैं.
यह भी पढ़ें: Multibagger: 12 बार बोनस शेयर, 100842% तक रिटर्न, अब फ्री में शेयर बांट रही कंपनी, रखें नजर
ग्रोथ प्लान
कंपनी स्पेस सेक्टर में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए यूरोप की एक स्पेस एंटीना कंपनी के साथ साझेदारी कर रही है. इसके तहत भारत का पहला प्राइवेट स्पेस एंटीना मैन्युफैक्चरिंग और इंटीग्रेशन प्लांट स्थापित किया जा रहा है. इससे कंपनी को स्पेस सेक्टर में नए कारोबारी अवसर मिलने की उम्मीद है.
ड्रोन कारोबार में भी Paras Defence ने इजरायल की HevenDrones के साथ साझेदारी की है. दोनों कंपनियां मिलकर भारत में एडवांस लॉजिस्टिक्स और कार्गो ड्रोन, खासकर हाइड्रोजन से चलने वाले ड्रोन विकसित करेंगी. इनका इस्तेमाल रक्षा, सीमा निगरानी, होमलैंड सिक्योरिटी और व्यावसायिक जरूरतों के लिए किया जाएगा.
ऑर्डर बुक मजबूत
रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के पास 1000 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक मौजूद है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
AI और साइबर अटैक से बढ़ेगा इन 3 कंपनियों का कारोबार! निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी; रखें नजर
Dividend Alert: अगले हफ्ते Ex Dividend होंगे Nifty 50 के 6 शेयर, जानें किस कंपनी के निवेशकों को कितना मिलेगा डिविडेंड
चीन भी नहीं बिगाड़ पा रहा इन 2 भारतीय कंपनियों का खेल, फार्मा सप्लाई चेन में बना रखा है दबदबा; मजबूत है बैलेंस शीट
