BEML के शेयर में आएगा 52 फीसदी का उछाल, ब्रोकरेज ने दिया जोरदार टारगेट; मजबूत है ऑर्डर पाइपलाइन
एलारा का कहना है कि कंपनी के पास ऑर्डर की मजबूत पाइपलाइन है और ब्रोकरेज को उम्मीद है कि BEML अगले तीन सालों में 15-25 फीसदी का रेवेन्यू ग्रोथ हासिल करेगी. BEML ने FY27 के लिए 5,500 करोड़ रुपये की एक्जीक्यूट करने लायक ऑर्डरबुक की योजना बनाई है.

BEML के शेयर में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई. शेयर दोपहर 12:30 बजे करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 1761.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. ब्रोकरेज फर्म ने एलारा कैपटिल ने BEML में मजबूत ग्रोथ की संभावना नजर आ रही है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि FY27 में मजबूत ग्रोथ की संभावना को देखते हुए, उसे रेलवे और डिफेंस PSU के इस स्टॉक में 52 फीसदी की अच्छी बढ़त की उम्मीद है.
ऑर्डर की मजबूत पाइपलाइन
एलारा का कहना है कि कंपनी के पास ऑर्डर की मजबूत पाइपलाइन है और ब्रोकरेज को उम्मीद है कि BEML अगले तीन सालों में 15-25 फीसदी का रेवेन्यू ग्रोथ हासिल करेगी. BEML के लिए मुख्य जोखिमों में कास्टिंग और कंपोनेंट्स के मामले में सप्लाई चेन की दिक्कतें शामिल हैं. एलारा का कहना है कि इनसे काम पूरा होने की रफ्तार धीमी हो सकती है.
कमाई का अनुमान घटाया
हालांकि, ब्रोकरेज ने सप्लाई चेन की दिक्कतों के कारण FY27 के लिए कमाई का अनुमान 2 फीसदी, FY28 के लिए 4 फीसदी और FY29 के लिए 10 फीसदी घटा दिया है. इन दिक्कतों से काम पूरा होने की रफ्तार धीमी हो सकती है.
कितना है टारगेट प्राइस?
एलारा ने कहा, ‘इसलिए, हमने अपना टारगेट 2,700 रुपये से घटाकर 2,620 रुपये कर दिया है. लेकिन हम ‘बाय’ (खरीदने) की सलाह बनाए हुए हैं, क्योंकि FY27 में रेवेन्यू तेजी से बढ़ने की उम्मीद है, ऑर्डर मिलने की अच्छी संभावना है, मार्जिन बेहतर होने की गुंजाइश है और एक्सपोर्ट की ऐसी क्षमता है जिसका अभी तक पूरा इस्तेमाल नहीं हुआ है.’ इस टारगेट के हिसाब से BEML के शेयर में 52 फीसदी की बढ़त की गुंजाइश है.
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY26-29E के दौरान BEML की कमाई 83 फीसदी की दर से बढ़ेगी और FY27-29E के दौरान इक्विटी पर औसत रिटर्न (ROE) और कैपिटल एम्प्लॉयड पर रिटर्न (ROCE) क्रमशः 20% और 19% रहेगा.
एक्जीक्यूट करने लायक ऑर्डरबुक
BEML ने FY27 के लिए 5,500 करोड़ रुपये की एक्जीक्यूट करने लायक ऑर्डरबुक की योजना बनाई है. कंपनी अगले तीन साल में 15-25 फीसदी की सेल्स ग्रोथ का लक्ष्य रख रही है. इसकी वजह माइनिंग सेक्टर में मजबूत L1 पाइपलाइन (जिसके आने वाले महीनों में मिलने की उम्मीद है) और रेल और मेट्रो (R&M) सेक्टर के अहम प्रोजेक्ट्स – जैसे मुंबई मेट्रो, बेंगलुरु मेट्रो, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और लिंके-हॉफमैन-बुश (LHB) कोच – के काम में तेजी आना है.
रेवेन्यू का अनुमान
R&M सेगमेंट से FY27 में 2,000 करोड़ रुपये की बिक्री होने की उम्मीद है, जो पिछले साल के मुकाबले 100 फीसदी अधिक होगी. इस साल डिफेंस सेगमेंट से 1,500-1,700 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है. मैनेजमेंट को उम्मीद है कि FY27 में कुल बिक्री में R&M और डिफेंस का हिस्सा 57-58 फीसदी होगा. एलारा ने बताया कि इस साल एक्सपोर्ट ऑर्डर पर काम शुरू होने की संभावना है.
एक्सपोर्ट ऑर्डर पाइपलाइन
R&M का काम बढ़ने के साथ FY28-29 में भी ग्रोथ की रफ्तार बनी रहने की उम्मीद है. एक्सपोर्ट ऑर्डर पाइपलाइन बढ़ रही है, और BEML को Q4FY26 में मेट्रो रोलिंग स्टॉक एक्सपोर्ट का अपना पहला ऑर्डर मिला है. BEML को उम्मीद है कि FY27 में कुल बिक्री में R&M और डिफेंस का हिस्सा 57-58% होगा.
यह भी पढ़ें: महंगी हो गईं कैंसर की दवाएं, 50 फीसदी तक बढ़ गई कीमत; सप्लाई चेन में रुकावट का असर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.