इस एग्री स्टॉक के निवेशकों को मिलेगा डबल तोहफा, कंपनी ने स्प्लिट और बोनस का किया ऐलान
भारत रसायन के निवेशकों के लिए बड़ी घोषणा सामने आई है. कंपनी ने ऐसा फैसला लिया है जिससे हर शेयरधारक को अतिरिक्त फायदा मिलने वाला है. इस कदम से बाजार में कंपनी के शेयरों की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है. पूरा मामला जानिए यहां.
एग्रो-केमिकल कंपनी भारत रसायन लिमिटेड ने अपने निवेशकों को दोहरी खुशखबरी दी है. कंपनी के बोर्ड ने अपने शेयरों को स्प्लिट करने और 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है. इसका मतलब है कि अब निवेशकों के पास मौजूद हर एक शेयर के बदले एक और बोनस शेयर मिलेगा.
शेयर स्प्लिट और बोनस शेयर की डिटेल्स
कंपनी ने शुक्रवार को दिए नियामक फाइलिंग में बताया कि मौजूदा 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 41,55,268 इक्विटी शेयरों को 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 83,10,536 शेयरों में विभाजित किया जाएगा. इससे शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी और बाजार में उनकी लिक्विडिटी बढ़ेगी. कंपनी का मानना है कि इस कदम से छोटे निवेशकों की पहुंच भी इसके शेयरों तक बढ़ेगी.
इसके साथ ही, बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश भी की है. यानी, हर शेयरधारक को उसके पास मौजूद प्रत्येक 5 रुपये वाले एक शेयर के बदले एक बोनस शेयर मिलेगा. हालांकि, यह फैसला शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही लागू होगा.
यह भी पढ़ें: ₹1 लाख बना ₹14.9 करोड़! इस कंपनी ने निवेशकों को दिया 1,49,000% से ज्यादा रिटर्न; जानें क्या है भाव
मजबूत वित्तीय प्रदर्शन
दिल्ली स्थित भारत रसायन की पहचान देश की प्रमुख कीटनाशक और कृषि-रसायन कंपनियों में होती है. वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने ₹1,199.02 करोड़ की कुल आय और ₹140.92 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था. कंपनी का यह कदम शेयरधारकों के भरोसे को और मजबूत करने की दिशा में माना जा रहा है.
डिस्क्लेमर: मनी9लाइव किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या डेरिवेटिव में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stocks in Focus: ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक और वेदांता के शेयरों पर रहेगी नजर, कई अपडेट्स से दिख सकती है हलचल
Orient Cables IPO की शानदार लिस्टिंग, 272 रुपये वाला शेयर 405 रुपये पर पहुंचा; 49% प्रीमियम पर हुआ बंद
लिस्टिंग के बाद Steamhouse India का पहला रिजल्ट, मुनाफा 80% उछला; रेवेन्यू भी 46% बढ़ा
